header ads

हिमाचल में कांग्रेस एकजुट, 2022 में बनाएगी सरकार : शुक्ला

हिमाचल कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है, और सभी के सहयोग से पार्टी वर्ष 2022 में यहां सरकार बनाएगी। पार्टी ने मिशन-2022 के तहत 70 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में जहां-जहां आवश्यक हुआ, संगठन में मजबूती के लिए उचित बदलाव किए जाएंगे। हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजीव शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्ठिगत मजबूत व जिताऊ उम्मीदवारों को खोजने की प्रकिया शुरू की जाएगी। मिशन 2022 के लिए अभी पार्टी के पास दो साल का समय है। संगठन से जुड़े लोगों को अहम जिम्मेवारियां दी जाएंगी।

पार्टी प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाएगी तथा सरकार की कमियों व जन विरोधी निर्णयों को आंदोलन व जन संपर्क के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला में पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए दो दिन तक मंथन किया तथा सभी नेताओं ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती व प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए संकल्प लिया। राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े है तथा युवा बेरोजगार, किसान, बागवान, मजदूर, कामगार वर्ग दुखी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।

ऐसे में प्रदेश का माहौल ठीक करने के लिए पार्टी के नेता एक जुट होकर काम करेंगे व 2022 में सत्ता में वापसी करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। राजीव शुक्ला ने सबसे अधिक गुटबाजी व झगड़े भाजपा में है। कांग्रेस की स्थिति उनसे बेहतर है। उन्होंने कहा पैसे से चुनाव नहीं जीते जाते, चुनाव जनशक्ति और जनआंकक्षाओं से जीते जाते है। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कृषि बिल के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपना था, लेकिन राज्यपाल आईसोलेशन में हैं।

2 से 10 अक्बूतर तक सड़कों में उतरेगी कांग्रेस... राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध में तथा किसानों के पक्ष में 2 से 10 अक्तूबर तक आंदोलन करेगी। रहेंगे। उन्होंने इन बिलों को काला कानून करार दिया तथा कहा कि इसका राजनीतिक दल ही नहीं गैर राजनीतिक दल व अन्य लोग भी विरोध कर रहे हैं। सरकार ने कृषि बिल को लोक सभा में जबरदस्ती पारित किया तथा राज्यसभा में इसके लिए वोटिंग नहीं होने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress united in Himachal, will form government in 2022: Shukla


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget