header ads

राजीव न्याय योजना की तीसरी किस्त एक नवंबर को, कोंडागांव में 300 करोड़ के कार्यों का लोकर्पण और भूमिपूजन भी किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को घोषणा की कि किसान योजना की तीसरी किस्त का भुगतान राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कर दिया जाएगा। कोंडागांव जिले के लिए 300 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना संकट के समय में गरीबों किसानों, आदिवासियों, मजदूरों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा कि संकट के समय में देश-दुनिया में लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन छत्तीसगढ़ इससे अछूता रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 155 करोड़ रुपए की लागत वाले 25 कार्यों का लोकार्पण तथा 145 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्याें का शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक मोहन मरकाम ने की। कार्यक्रम को जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम, विधायक, छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप और विधायक संतराम नेताम ने भी सं‍बोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने तथा फसल उत्पादकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि किसान भाईयों को राज्य स्थापना दिवस एक नवम्बर को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों का संग्रहण एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी तथा मनरेगा के माध्यम से नियमित रूप से ग्रामीणों को रोजगार एवं आय का साधन उपलब्ध कराकर प्रदेश सरकार ने लोगों को आर्थिक संबल प्रदान किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विकास कार्यों का ऑनलाइन भूमि पूजन और लोकर्पण करते मुख्यमंत्री।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget