बैंक से रुपए की निकासी कर घर लौटने के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने सरेआम एक सेवानिवृत शिक्षक से तकरीबन 38 हजार रुपये की लूट की घटना को सफलता पूर्वक अंजाम देने में सफल रहे। इस बावत पीड़ित शिक्षक मो.मोजीबुर्रहमान ने थाना में आवेदन दिया है। जिससे उन्होंने कहा है कि बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से 37 हजार 5 सौ रुपये की निकासी कर सिटी रिक्शा से घर लौट रहे थे।
जहां पटेल चौक के समीप जैन धर्मशाला रोड में सिटी रिक्शा से उतरकर एक पुस्तक की दुकान में कलम खरीदने के उद्देश्य से रुक गए। दुकान में भीड़ रहने के कारण कुछ देर रुके। जिसके बाद पैदल ही घर लौटने लगा। इसी बीच अचानक काले रंग की पल्सर बाइक से दो अपराधी आये और हाथ में रखे रुपये से भरा बैग की छिनतई कर भागने में सफल रहे। हालांकि घटना को लेकर हो- हल्ला भी मचाया गया। मगर कोशिश बेकार साबित हुआ। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने घटना की जांच कर कारवाई की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment