header ads

राजग छोड़ा तो चिराग का साथ छोड़ सकते हैं 3 लोजपा सांसद,दावा- सीटों को लेकर अभी कोई भी बात नहीं हुई

लोजपा ने यदि एनडीए छोड़ा तो तीन सांसद साथ छोड़ सकते हैं। यही नहीं पार्टी के कई वरीय नेता भी एनडीए छोड़ने के मूड में नहीं हैं। जदयू से बढ़ती तल्खी के बीच लोजपा के अंदर भी नाराजगी सामने आने लगी है। पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है। एनडीए में बढ़ती दूरी के बाद लोजपा 143 सीटों पर चुनाव लड़ने पर अड़ गई है।

ऐसे में पार्टी एनडीए गठबंधन से अलग भी हो सकती है। हालांकि, पार्टी यदि एनडीए से बाहर गई तो उसे झटका लगना तय है। पार्टी के तीन सांसद और एक वरीय नेता ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी स्थिति में वे एनडीए के ही साथ रहेंगे। उन्होंने ऊपर यह संदेश भिजवा भी दिया है। लोजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज का कहना है कि लोजपा के अंदर कोई विवाद नहीं है। सांसदों की नाराज़गी की बात भी नहीं है।

तीसरे विकल्प को तोड़ने की कोशिश

लोजपा के सांसदों का विरोध न सिर्फ चिराग बल्कि पूरे बिहार विधानसभा चुनाव की दिशा बदल सकता है। चिराग जिस विकल्प की तरफ बढ़ रहे थे, उसमें उनका ख्वाब सीएम बनने का था। जाप के पप्पू यादव, रालोसपा के उपेन्द्र कुशवाहा की निगाह उनके कदम पर ही थी। अगर लोजपा आगे बढ़ती तो ये तीनों थर्ड फ्रंट खड़ा कर सकते थे। अब चिराग के लिए सबसे बड़ी दुविधा ये कि घर की कलह देखें या भविष्य का सपना। लेकिन दोनों ही विकल्प में उन्हें एक विकल्प की कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी।

लोजपा का दावा: सीटों को लेकर अभी कोई भी बात नहीं हुई

रविवार को लोजपा के वरीय नेता ने चिराग से एनडीए के अंदर ही रहने का अनुरोध किया। हाल में ही पार्टी के एक वरीय नेता व पूर्व सांसद सूरजभान के बयान के बाद ही पार्टी के अंदरखाने में हलचल दिखने लगी थी। सूरजभान ने स्पष्ट कहा था कि जिस तरह से बयानबाजी हो रही है, उससे एनडीए को नुकसान हो रहा है।

ललन सिंह ने कहा: लोजपा भाजपा के साथ, यह मसला भी उन्हीं का

जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोजपा के एनडीए के साथ के सवाल पर कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह तो भाजपा से जुड़ी हुई बात है। लोजपा के मौजूदा कार्यकलापों, गतिविधियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि लोजपा भाजपा के साथ रही है। इसलिए हम कुछ नहीं जानते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लोजपा के सांसदों का विरोध न सिर्फ चिराग बल्कि पूरे बिहार विधानसभा चुनाव की दिशा बदल सकता है।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget