यूएई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के खेलों में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे तीन लोगों को जोगबनी सीमा से सटे िवराटनगर के वार्ड संख्या-15 से गिरफ्तार किया गया है। वार्ड-15 में मुन्ना साह के घर मे गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मोरंग एसपी संतोष खडका से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति से बरामद सट्टा खेलने में प्रयोग किये जा रहे लेपटॉप व मोबाइल को जांच उपरांत मटियरवा के 42 वर्षीय जगदीश साह व 38 वर्षीय बैजनाथ साह को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति मुन्ना उर्फ सत्यजीत साह के पास से 60 हजार नगद, एक लेपटॉप, एक मोबाइल, जगदीश साह के पास से मोबाइल व एक बाइक, बैजनाथ साह के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment