header ads

व्यापार मंडल शिमला से मांगा 5 साल का रिकाॅर्ड, गड़बड़ी हुई ताे हाेगी एफआईआर

(जाेगेंद्र शर्मा) व्यापार मंडल शिमला का आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में एक और नया माेड़ आया है। व्यापार मंडल से काे-ऑपरेटिव साेसायटी ने पिछले पांच साल का रिकाॅर्ड तलब किया है। अब इसमें अगर किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई गई ताे एफआईआर दर्ज हाे सकती है। इसमें वर्तमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष और चुनाव समिति के सभी सदस्याें जांच के दायरे में आ सकते हैं। फिलहाल व्यापार मंडल ने रिकाॅर्ड नहीं साैंपा हैं।

काे-ऑपरेटिव साेसायटी के पास जब रजिस्ट्रेशन हुआ था ताे इसका नाम व्यापार मंडल शिमला था, जबकि अब जब व्यापारियाें की रजिस्ट्रेशन की जा रही है ताे इसमें शिमला व्यापार मंडल नाम की रसीद उन्हें दी जा रही है। अब इस पर जांच शुरू हाेगी की व्यापारियाें से लिए गए रजिस्ट्रेशन फीस काे कहां कहां खर्च किया गया है। इसके अलावा नियमित बैठकाें, जनरल हाउस और मीटिंग के एजेंडाें की भी पूरी जानकारी ली जाएगी।

रजिस्ट्रेशन व्यापार मंडल शिमला के नाम से, व्यापारियों को रसीद दी जा रही शिमला व्यापार मंडल के नाम की

इन दस्तावेजाें में कमी हुई ताे कार्रवाई हाेगीः व्यापार मंडल काे अपनी बैंक स्टेटमेंट की पूरी डिटेल देनी हाेगी। अगर इसमें किसी तरह की काेई कमी मिलती है ताे कार्रवाई हाे सकती है। ऑडिट कब कब हुई और इसकी रिपाेर्ट क्या थी, इस बारे में भी बताना हाेगा। सभी तरह की रसीद बुक और उसके संबंध में हर जानकारी साझा करनी हाेगी। मेंबरशिप रजिस्टर की भी हर जानकारी देनी हाेगी।

व्यापार मंडल की बैठकें कब कब हुई, इसका भी पूरा ब्याैरा देना हाेगा। अगर ये दस्तावेज सही नहीं पाए गए ताे व्यापार मंडल से जुड़े अधिकारियाें पर गाज गिर सकती है। तीन व्यापार मंडल, असमंजस में कारोबारीः शहर में तीन व्यापार मंडल बन गए हैं। लक्कड़ बाजार व्यापार मंडल ने भी अपने चुनाव करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब पारी किसके साथ जाएंगे, ये बड़ा सवाल है।

शहर में करीब 800 व्यापारी हैं, जबकि उपनगराें में 3000 व्यापारी रजिस्टर्ड हैं। करीब 3800 व्यापारियाें की संख्या हैं। ऐसे में चुनाव कैसे हाेंगे, इस बारे में अभी तक स्पष्ट नहीं हाे पाया हैं। मिनाेचा गुट का दावा है कि वे 13 मार्च 2021 से पहले चुनाव करवाएंगें। वहीं, इंद्रजीत गुट का कहना है कि काेविड के चलते अभी चुनाव करवाना संभव नहीं है, लेकिन नई चुनाव समिति इस पर जल्द फैसला देगी।

तीन व्यापार मंडल, असमंजस में कारोबारीः शहर में तीन व्यापार मंडल बन गए हैं। लक्कड़ बाजार व्यापार मंडल ने भी अपने चुनाव करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब पारी किसके साथ जाएंगे, ये बड़ा सवाल है।। शहर में करीब 800 व्यापारी हैं, जबकि उपनगराें में 3000 व्यापारी रजिस्टर्ड हैं। करीब 3800 व्यापारियाें की संख्या हैं। ऐसे में चुनाव कैसे हाेंगे, इस बारे में अभी तक स्पष्ट नहीं हाे पाया हैं। मिनाेचा गुट का दावा है कि वे 13 मार्च 2021 से पहले चुनाव करवाएंगें। वहीं, इंद्रजीत गुट का कहना है कि काेविड के चलते अभी चुनाव करवाना संभव नहीं है, लेकिन नई चुनाव समिति इस पर जल्द फैसला देगी।

आज पूरा रिकाॅर्ड वर्तमान व्यापार मंडल साेसायटी काे सौंपेगा काे-ऑपरेटिव साेसायटी के अस्सिटेंट रजिस्ट्रार हेतराम की ओर से वर्तमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह काे तीन दिन का समय रिकाॅर्ड साैंपने के लिए दिया था। ऐसे में बुधवार काे ये समय सीमा समाप्त हाे रही है। आज पूरे रिकाॅर्ड के साथ वर्तमान व्यापार मंडल सभी तरह दस्तावेज साैंप सकते हैं। इससे साफ हाे जाएगा कि वर्तमान व्यापार मंडल में किस तरह की गड़बड़ी चली हुई है या नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget