पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 16वें मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी। जिला भाजपा कार्यालय एवं मिठनपुरा स्थित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी के आवास पर कार्यकर्ता समूह में बैठे। उन्हाेंने कहा, पीएम की बातों को मंडल और बूथों तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा, पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, 1857 से 1947 के आजादी की लड़ाई की प्रेरक घटनाओं की चर्चा की और आने वाले दिनों में भगत सिंह, महात्मा गांधी, विजय राजे सिंधिया की जयंती मनाने पर जोर दिया।
कोविड से बचाव के नियमों का पालन करने की बात कही। इस दौरान जिला महामंत्री डाॅ. मनोज सिंह, धर्मेंद्र साहू, जिला मंत्री संतोष साहेब, प्रवक्ता प्रभात कुमार, सिद्धार्थ कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडे, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पांडे, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक आनंद कृष्ण, मनोज नेता, ओमप्रकाश तिवारी, धनंजय झा, परितोष सिंह, साकेत शुभम, विकास गुप्ता, मीमशाद आलम, रोहन कुमार थे। विधायक बेबी कुमारी ने कहा, मन की बात का पूरे देश को बेसब्री इंतजार रहता है।
गुप्तेश्वर पांडे के मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ने की मांग
मुबाबा गरीबनाथ सेवादल की रविवार को एक विवाह भवन में बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने राज्य के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे से मुजफ्फरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग की। मौके पर कैलाश साह, सोनू राज, रोहित कुमार, गिरधारी कुमार गुप्ता एवं आकाश सिंह राजपूत समेत सेवा दल के कई प्रतिनिधि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment