header ads

बैक डोर से बिक रही सब्जी कारोबारी ले रहे ज्यादा दाम, लोगों की मजबूरी का उठा रहे फायदा

राजधानी में लॉकडाउन के चौथे दिन शहर में लोगों की जरूरत की कुछ चीजें कारोबारी बैक डोर से देने लगे हैं, लेकिन वह लोगों की मजबूरी का पूरा फायदा भी उठा रहे हैं। राशन के सामान और सब्जियों में कारोबारी अतिरिक्त मार्जिन ले रहे हैं। सब्जियां मुंहमांगी कीमत पर बेची जा रही हैं।

प्रशासन ने रायपुर में सख्त लॉकडाउन लगाया है। इस वजह से लोगों को न तो राशन मिल पा रहा है और ना ही सब्जियां उपलब्ध हो पा रही हैं, लेकिन शहर के आउटर में और गली मोहल्लों में कारोबारी बैक डोर से सामान दे रहे हैं।

कोरोना की वजह से राशन के समान पहले से ही लोगों को महंगे मिल रहे हैं लेकिन लॉकडाउन में कारोबारी बैक डोर से सामान देने के कारण अतिरिक्त मार्जिन ले रहे हैं। उनका कहना है कि चोरी छुपे सामान देने में खतरा है। कभी भी कार्रवाई हो सकती है इसलिए वे ज्यादा मार्जिन ले रहे हैं। यही नहीं कुछ कारोबारी या दुकानदार भीतर से लोगों को सब्जियां भी सप्लाई कर रहे हैं। वे सब्जियों की मुंह मांगी कीमत वसूल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vegetable traders selling from back door are getting higher prices, taking advantage of people's helplessness


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget