रालोसपा ने बसपा और जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के साथ मोर्चा बना लिया। मोर्चा की ओर से उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। मंगलवार को तीनों पार्टियों के नेताओं ने गठबंधन की घोषणा की। मोर्चा सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा।
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने राजद, जदयू और भाजपा पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा की सिर्फ एनडीए में ही नहीं महागठबंधन में भी चल रही है। भाजपा के इशारे पर ही महागठबंधन में फैसले होते हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव पर पर तंज कसा। कहा - जो खुद मैट्रिक फेल है, वह शिक्षा की क्या बात करेगा। राजद और एनडीए की सरकार में कोई फर्क नहीं।
एनडीए से एक भी मॉडल स्कूल और अस्पताल का नाम बताने की चुनौती दी। कुशवाहा ने कहा न पहले के 15 साल के शासन में विकास हुआ और न बाद के 15 साल में। भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर है। हमने तो महागठबंधन में राजद को नेतृत्व बदलने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा नहीं किया तो फिर हमने महागठबंधन से अलग होने का फैसला कर लिया।
राजद लगातार आपकी पार्टी नेताओं को तोड़ रही है? इस सवाल पर कुशवाहा बोले जो कमजोर दिल के हैं, वे ही पार्टी छोड़ रहे। मोर्चा में और भी पार्टियां शामिल होंगी? इस पर कुशवाहा ने कहा कि समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों का स्वागत है।
तेजस्वी पर तंज - मैट्रिक फेल शिक्षा की क्या बात करेंगे
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक रामजी गौतम ने कहा कि गठबंधन का नेतृत्व उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे। सरकार बनी तो यूपी में मायावती सरकार की तरह ही बिहार में भी विकास कार्य होंगे। मौके पर जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के संजय सिंह चौहान, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत प्रसाद बिंद और रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद भी मौजूद थे।
एक न एक दिन कुशवाहा साथ आएंगे: पप्पू यादव
पप्पू की अध्यक्षता में बनी प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) का कुनबा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गठबंधन का हाथ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की बिहार यूनिट ने भी थाम लिया। पहले से ही चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, एमके फैजी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और बीपीएल मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी शामिल है। पप्पू ने उम्मीद जताई कि बिहार को बचाने के लिए एक न एक दिन उपेंद्र कुशवाहा भी पीडीए में शामिल होंगे।
मतदान केंद्रों के डूबने का मामला आयोग के समक्ष उठाएंगे
पप्पू यादव ने दैनिक भास्कर में छपी खबर के हवाले कहा कि 16 जिलों के दो हजार बूथों पर पानी है। अगर वहां पानी सूख भी जाए तो कीचड़ इतना रहेगा कि वोट देना मुश्किल होगा। उन्होंने बताया कि इस कारण 20 लाख से अधिक वोटर वोट देने से वंचित हो सकते हैं। पीडीए के संयोजक ने कहा कि इस मामले को चुनाव आयोग के साथ मिलकर उठाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment