खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि जो लोग पात्र न होने पर भी गलत तरीके से बीपीएल एवं अन्त्योदय परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। सरकार ने उन लाेगाें के खिलाफ रिकवारी करने के आदेश जारी कर दिए है, जिन्हाेंने गरीबाें का राशन खाया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि कुछ लोग गरीब व जरूरतमंदों को दी जाने वाली सुविधाओं का अनुचित लाभ ले रहे हैं। अभी तक प्रदेश में 125 फर्जी कार्ड धारकों की पहचान हो चुकी है और विभाग द्वारा पहचान का कार्य प्रगति पर है।
मंत्री ने कहा कि फर्जी गरीब लाेगाें के बढ़ने की अभी और ज्यादा संभावना है। सभी फर्जी बीपीएल और अंताेदय कार्ड धारकों की पहचान कर मामले की छानबीन की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न कर सके। मंत्री ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने बीपीएल और अंत्योदय के लाभ के लिए इन लोगों की अनुशंसा की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment