कदमकुआं थाना इलाके के लंगर टाेली में रहने वाले जूता-चप्पल के काराेबारी सराेज कुमार का जमीन कब्जा करने के लिए बाउंसर आए थे। करीब दाे दर्जन की तादाद में बाउंसराें के आने का काेराेबारी व उनके समर्थकाें ने विराेध कर दिया। इस दाैररन बाउंसराें ने मारपीट की और कई बाइक में ताेड़फाेड़ भी की।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कदमकुआं थाने की पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए बाउंसरों को भगा दिया। घटना को लेकर करीब 3 घंटे तक दोनों पक्षों में गहमागहमी बनी रही। इस मामले में कारोबारी की ओर से कदमकुआं थाने में आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है।
सरोज कुमार का दावा है कि वीरपुर लंगर टोली के पास उनकी जमीन है। एक माह पहले आराेपिताें ने 5 फीट जमीन कब्जा कर लिया। बाउंसरों ने उनके चहारदीवारी को गिरा दिया था। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है थी पर पुलिस ने कुछ नहीं किया।
इस वजह से बुधवार को एक बार फिर आराेपिताें के इशारे पर करीब 20 से 25 बाउंसर हॉकी-डंडे लेकर आ गए और 5फीट जमीन पर फिर से कब्जा करने की कोशिश की जाने लगी। कदमकुआं थानेदार निशिकांत निशि ने बताया कि दो पक्षों में भूखंड को लेकर विवाद पहले से चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment