राजद इस विधानसभा चुनाव में अपने चुनाव चिह्न लाल ‘टेन’ की मदद से 10 ऐसे सेक्टरों पर फोकस करेगा, जहां उसका मानना है कि राज्य सरकार काम नहीं कर पाई है और अपने शासन के दौरान फेल साबित हुई है। चुनाव चिह्न लाल ‘टेन’ (10) से उन कोर सेक्टरों को जोड़ते हुए राजद बताएगा कि इनमें अभी बहुत काम करने की जरूरत है।
नई सोच नया बिहार, युवा सरकार अबकी बार के अपने चुनावी नारे के बाद अब राज्य सरकार की नाकामयाबियों को उजागर करने के लिए पार्टी ने नया नारा गढ़ा है। पोस्टर में तेजस्वी के फोटो के साथ चुनाव चिह्न लालटेन को लाल ‘टेन’ (10) से जोड़ते हुए उन मुद्दों को उकेरा गया है, जिन पर सरकार को चुनावी प्रचार के दौरान घेरा जा सके।
पार्टी नए अवतार में आने की कोशिश में लगी हुई है, क्योंकि उसकी तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव पहले से तय हैं। इस बार प्रचार की नई तकनीक वर्चुअल मोड ही सबसे कारगर सिद्ध हो रही है, इसलिए पार्टी तकनीक के सहारे अपने वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है।
पार्टी की ओर से डिजिटल प्रचार के साथ विरोधियों पर हमले करना, एनडीए की सरकार की नाकामियों पर फोकस करना, पंचायत, प्रखंड, जिला व प्रदेश स्तर पर अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप बनाना, 25 लाख लोगों तक वाट्सएप ग्रुप के जरिए पहुंचना समेत कई तरह के तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव में विफलता से लिया सबक
लोकसभा चुनाव तक सारी चीजें पुराने ट्रैक पर थीं और सामाजिक न्याय ही दल का मुख्य नारा था, पर चुनाव परिणाम की विफलता ने तेजस्वी यादव और उनकी टीम को नए तरीके से समीक्षा करने के लिए विवश कर दिया। ऐसे में तेजस्वी के सहयोगी संजय यादव के नेतृत्व में आईटी टीम लगातार काम कर रही है। इस टीम ने नीति आयोग, मानव विकास सूचकांक, स्वास्थ्य इंडीकेटर, इंफ्रास्ट्रक्चर, क्राइम रिकाॅर्ड समेत समय-समय पर कई स्तरों पर जारी होने वाले आंकड़ों की समीक्षा कर पाया कि इस 10 कोर सेक्टरों में सरकार काम नहीं कर पाई है। वह फेल साबित हुई है।
कोरोना महामारी में खुली अस्पतालों की कलई
शिक्षा के हालात सही नहीं हैं तो ग्रामीण से लेकर शहरी अस्पतालों की पोल कोरोना में खुल गई है। एक भी नया उद्योग राज्य में नहीं खुल पाया है तो क्राइम रिकाॅर्ड के कई पहलुओं पर प्रशासन फेल रहा है। राज्य में खेल का तो नामोनिशान ही मिट गया है। राज्य में निजी कंस्ट्रक्शन के हालात कई सालों से ठीक नही चल रहे हैं। तकनीकीकरण में भी राज्य अभी देश के कई राज्यों से काफी पीछे हैं।
लालू ने की सरकार बदलने की अपील
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कविता के माध्यम से लोगों से राज्य में सरकार बदलने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा है- जिसने चलाया पैदल बिहारी, बदल दो उसको अबकी बारी। जिसने छीनी नौकरी सारी, बदल दो उसको अबकी बारी। जिसने वोट से की गद्दारी, बदल दो उसको अबकी बारी।
राजद की प्राथमिकता वाले 10 कोर सेक्टर
1. कृषि
2. उद्योग
3. स्वास्थ्य
4. शिक्षा
5. कंस्ट्रक्शन
6. तकनीक
7. इंफ्रास्ट्रक्चर
8. विद्युतीकरण
9. कानून
10. खेल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment