header ads

अंधाधुंध फायरिंग में सीवान में प्रभुनाथ के करीबी की मौत आरा में युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव को लगी तीन गोलियां

रविवार दोपहर 1:30 बजे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महाराजगंज की बलऊ पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह उर्फ दहारी को गोलियों से भून डाला। मुखिया के सीने, चेहरे, कमर, पीठ व पेट में आठ गोलियां मारी गईं। बदमाशों ने करसौत पुल पर घटना को अंजाम दिया। सुनील सिंह महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के करीबी थे।

छोटे भाई उमेश सिंह ने बताया सुनील किसी को ट्रेन बैठा कर से महाराजगंज लौट रहे थे। इसी दौरान वारदात हुई। वर्ष 2016 में प्रदीप यादव को हराकर वह मुखिया बने थे, उसी के बाद से विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है करसौत पुल के समीप दो अपराधियों ने मुखिया की बाइक को ओवरटेक किया और धक्का देकर गिरा दिया और अंधाधुंध फायरिंग की।

गोली लगने के बाद मुखिया तकरीबन 10 मीटर तक भागे लेकिन अपराधी फायरिंग करते रहे। सुनील के सीने, कमर, पेट, चेहरे और पीठ गोलियां लगीं। घटना से नाराज सैकड़ों लोगों ने सीवान पैगंबरपुर मार्ग पर करसौत पुल के समीप आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। लोगों ने अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़े रहे।
जदयू के युवा नेता मिथुन सिंह की मौत, प्रिंस बजरंगी की स्थिति गंभीर
बेखौफ अपराधियों ने रविवार को आरा शहर में सरेआम जदयू के दो नेताओं पर करीब डेढ़ दर्जन राउंड फायरिंग की जिसमें जदयू के युवा नेता मिथुन सिंह की मौत हो गई। हमले मेें युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव प्रिंस बजरंगी को भी तीन गोलियां लगी हैं। प्रिंस को लहूलुहान अवस्था में आरा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।

जहां से डाॅक्टरों ने उसकी हालत को चिंताजनक बताकर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। यह घटना नवादा थाना इलाके में जगदेव नगर में सूर्य मंदिर के पास हुई। देर शाम तक एफआईआर नहीं होने के कारण इस गोलीबारी का अबतक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखे बरामद किए हैं। मिथुन प्रॉपर्टी डीलर के व्यवसाय से भी जुड़ा बताया जा रहा है। वह विष्णुनगर निवासी सीताराम का पुत्र था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अस्पाताल में भर्ती प्रिंस।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget