header ads

तीन महीने बाद भाजपा की नई टीम बनी, संगठन पर हमलावर रहे उपासने की छुट्‌टी, चंद्राकर और मूणत प्रवक्ता बनाए गए

प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी कार्यसमिति का गठन कर दिया है। इसका करीब 3 महीने से इंतजार किया जा रहा था। इसमें साय ने पिछली कार्यसमिति की तुलना में कोई बड़ा बदलाव नहीं करते हुए केवल नेताओं के पद ही बदले हैं। हालांकि उन्होंने मोर्चा -प्रकोष्ठों में यह बदलाव कर नए लोगों को मौका दिया है। वहीं पार्टी के खिलाफ बोलने वाले सच्चिदानंद को बाहर कर दिया गया है। दरअसल साय ने हाल कि दिनों में संगठन के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को भी अपनी टीम से बाहर करने से गुरेज नहीं की है। वहीं टीम में महामंत्री के रूप में नारायण चंदेल, किरणदेव के साथ भूपेंद्र सवन्नी और प्रदेश प्रवक्ताओं के रूप में अजय चंद्रकार, राजेश मूणत, संजय श्रीवास्तव जैसे आक्रामक चेहरे रखे हैं, जो निश्चित ही कांग्रेस को घेरने में अपनी पारंगतता दिखाएंगे। साय ने तेजतर्रार युवा नेताओं विजय शर्मा, ओपी चौधरी ,प्रबल प्रताप सिंह को प्रमोट कर अपनी टीम में शामिल किया है। गौरतलब है कि तीन महीने पहले साय को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। तब से वे कार्यकारिणी गठन को लेकर प्रयासरत थे।

मोर्चा प्रकोष्ठ: साय ने मोर्चा-प्रकोष्ठों में किए बड़े बदलाव के तहत भाजयुमो की कमान अमित साहू को दी है। जबकि शालिनी राजपूत को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। दो पूर्व विधायकों में नवीन मारकंडे को एससी मोर्चे का और श्यामबिहारी जायसवाल को किसान मोर्चे का अध्यक्ष बनाया है। ओबीसी मोर्चे की कमान सरगुजा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, एसटी मोर्चे के अध्यक्ष विकास मरकाम और अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष आरिफ खान को बनया गया है। विकास पहले मोर्चे के महामंत्री रह चुके हैं। साय ने नलनीश ठोकने और दीपक म्हसके पर भरोसा जताते हुए मीडिया और आईटी सेल का प्रभारी बनाए रखा है।

गौरीशंकर हाेंगे कोषाध्यक्ष
साय की टीम में 9 मोर्चा अध्यक्षों के साथ कुल 176 लोगों को जगह मिली है। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री,8 मंत्री और 6 प्रवक्ता बनाए गए हैं। पूर्व स्पीकर गौरीशंकर अग्रवाल पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विष्णुदेव साय (फाइल फोटो।)


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget