महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सह बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को अचानक रामगढ़ के रजरप्पा पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के बाहर से मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद लिया, फिर बाेरिया बाबा उर्फ हरेराम आचार्य के आश्रम में कमरा बंदकर गुप्त पूजा की।
पूजा के बाद फडणवीस ने कहा है कि बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की बड़ी जीत होने जा रही है। हम बिहार में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। बिहार चुनाव में गठबंधन की जीत की कामना को लेकर मां छिन्नमस्तिका के दरबार में आए हैं। उन्होंने झारखंड में दाे सीटाें पर हाे रहे उप चुनाव में भी भाजपा की जीत का दावा किया।
कहा-जनता ने भाजपा और महागठबंधन की सरकाराें के कामकाज का अंतर देख लिया है। उन चुनाव भविष्य की राजनीति काे दिशा देगी। उन्होंने किसान बिल और दो दिन पहले महाराष्ट्र में शिवसेना के सांसद संजय राउत से मुलाकात पर फिलहाल कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार किया। उनके साथ अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरणविद् बिंदुभूषण दुबे और स्थानीय पुजारी जयंत पंडा भी थे। इस दाैरान फडणवीस, बिंदुभूषण ने मास्क नहीं लगाया था।
बंद कमरे में गुप्त पूजा पर लगाए जा रहे कयास
बोरिया बाबा के आश्रम में बंद कमरे में फडणवीस की गुप्त पूजा पर कई कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकाराें के अनुसार, आने वाले दिनाें में महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक हाे सकती है। वहीं, पार्टी के लाेगाें का कहना है वे बिहार चुनाव के प्रभारी हैं, इसलिए वहां हाे रहे चुनाव में भाजपा-जदयू गठबंधन की जीत की कामना करने आए हैं। हालांकि, फडणवीस किसी प्रकार की टिप्पणी करने से बचते रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment