रानीगंज थाना क्षेत्र के मझुवा पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या-9 हीरानगर गांव में मंगलवार की दोपहर को कारी कोशी नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो युवक की मौत हो गई। जिसमें एक युवक के शव मंगलवार को काफी खोजबीन के बाद मिला। जबकि दूसरे युवक का शव बुधवार को पानी से बाहर निकाला गया।
मृतकों में 19 वर्षीय चानो कुमार पिता अरुण साह एवं दूसरा 18 वर्षीय ज्योतिष कुमार पिता किसुन दयाल साह है। घटना को लेकर मृतक के चाचा बद्री साह के बयान पर रानीगंज थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। थाने में दिए आवेदन में मझूआ पश्चिम पंचायत हीरानगर वार्ड-9 निवासी बद्री साह पिता स्व. मदन साह ने बताया कि मंगलवार को दिन के करीब साढ़े बारह बजे मेरा भतीजा ज्योतिष कुमार एवं मेरे भाई के साढू का लड़का चानो कुमार पिता-अरुण साह दोनों हीरानगर निवासी दोनों भाई घर के बगल के ही कारी कोशी नदी में स्नान करने गया था।
स्नान करने के दौरान दोनों तेज पानी के बहाव में गहरे पानी में चला गया। जिससे गहरे पानी मे डूब गया। वहीं मौके पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अररिया दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।
पटेगना . अररिया प्रखंड के बोची पंचायत अंतर्गत वार्ड-10 मुखिया टोला में मंगलवार की शाम को मरना धार पार करने के क्रम में पैर फिसल जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जानकारी अनुसार बोची पंचायत निवासी मो.जुबेर आलम का पुत्र यासिर आलम का मरना धार पार करने के क्रम में पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। ज्यादा पानी होने के कारण वह डूब गया।
आसपास के ग्रामीणों द्वारा हल्ला करने पर 3 घंटा मशक्कत के बाद संध्या 6 बजे पानी से निकाला गया, तब तक वह दम तोड़ चुका था। मृतक बच्चे का शव गांव पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। मंगलवार देर शाम को ही उसे स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं परिजनों ने सबको पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों में मौलाना जसीमुद्दीन, जुबेर आलम, नूर हसन, मुस्तकीम, तारीख, मौलाना हबीब, शाहिद, मोहसीन, शिक्षक अकमल हुसैन आदि ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment