विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ रविवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पश्चिमी दियारा के नक्सल प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इसका नेतृत्व एडिशनल एसपी ऑपरेशन विजय शंकर सिंह और पारू एसएसबी के कंपनी कमांडर ऋतुराज कर रहे थे। चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। उसी के तहत नक्सल प्रभावित इलाके में फ्लैग मार्च किया गया। पश्चिमी दियारा के संदिग्ध नक्सलियों को चिह्नित किया जा रहा है।
पश्चिमी दियारा के पारू और साहेबगंज विधानसभा क्षेत्राें में नक्सलियों की गहरी पैठ रही है। पूर्व में लोकसभा चुनाव के दौरान देवरिया में बारूदी सुरंग विस्फोट कर नक्सलियों ने मजिस्ट्रेट समेत पांच पुलिसकर्मियों की जान ले ली थी। एसएसबी की टुकड़ी देवरिया, रामलीला गाछी, पारू, मोहब्बतपुर, जाफरपुर, सोहासी समेत तमाम नक्सली इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment