header ads

आज कृषि विधेयक के खिलाफ बिहार बंद; नीतीश बोले-किसानों के हित में है ये बिल

कृषि बिल के खिलाफ राजद ने शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस समेत कई अन्य दलों ने भी किसानों के शुक्रवार को प्रस्तावित देशव्यापी बंद का समर्थन किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों को बिल के खिलाफ सभी 38 जिलों में सड़क पर मजबूत विरोध दर्ज कराने को कहा है। तेजस्वी ने कहा कि वन नेशन, वन मार्केट की तरह वन एमएसपी की बात क्यों नहीं की जा रही। वहीं कांग्रेस ने कृषि बिल को विधानसभा चुनाव में मुद्दा बना दिया है। 14 नवंबर पंडित नेहरू के जन्मदिन तक संघर्ष कार्यक्रम का ऐलान किया है।

हमने इस कानून को पहले ही खत्म कर दिया: सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि बिल को लेकर अनावश्यक गलतफहमी फैलाई जा रही है। यह किसानों के हक में है। हमने 2006 में ही एपीएमसी एक्ट खत्म किया। इससे किसानों को खूब फायदा हुआ। पहले उनको अपना उत्पाद बेचने में तरह-तरह की परेशानी होती थी, कई तरह की बाधाएं थीं? पहले कहां होती किसानों से उनके उत्पाद की सरकारी खरीद? इसे हमने शुरू कराया। जो काम पहले यहां हो चुका है, उसी रास्ते पर देश में कोई काम हो रहा है, तो यह बहुत खुशी की बात है। मुख्यमंत्री, गुरुवार की रात मीडिया से मुखातिब थे। कहा कि हमने पैक्स को सक्रिय किया, उसके चुनाव कराए गए, उससे खरीद शुरू कराई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bihar closed today against Agriculture Bill; Nitish said - this bill is in the interest of farmers


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget