header ads

प्रमोद आर्म्स के शौकीन तो रंधीर से अमीर हैं उनकी पत्नी, नंदकिशोर के पास 100 ग्राम सोना और दो प्लाॅट भी हैं

बिहार सरकार के पांच मंत्रियों प्रमोद कुमार ने मोतिहारी से, राणा रंधीर सिंह ने मधुबन और नंदकिशोर यादव ने पटना साहिब नालंदा से श्रवण कुमार और रामसेवक सिंह ने हथुआ से नामांकन दाखिल किया। इधर, राजद की ओर से हसनपुर से तेजप्रताप यादव ने परचा भरा। बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार करोड़पति के साथ आर्म्स के भी शौकीन है। उनके पास एक राईफल व एक पिस्टल है।

मंत्री के पास नगद 1.5 लाख व पत्नी के पास 75 हजार नगदी है। इसके अलावे बैंक खाता में जमा, गाड़ी जेवरात जैसी विभिन्न तरह की चल संपति करीब 40 लाख रुपए की है। जबकि पत्नी के पास 49 लाख की चल संपत्ति है। वहीं उनके पास अचल संपति करीब 2 करोड़ 43 लाख रुपए की है। पिछली बार प्रमोद कुमार ने करीब 2.83 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी, जबकि उनकी पत्नी के पास 50 लाख की अचल संपत्ति है। मंत्री पर पीपराकोठी थाना सहित विभिन्न थानों में चार मामले दर्ज हैं। उन पर बैंक का 2.12 लाख रुपए जबकि पत्नी पर 2.95 लाख रुपए का कर्ज है।

मधुबन विधानसभा क्षेत्र के लिए बिहार सरकार के काबिना मंत्री राणा रंधीर सिंह ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनकी कुल सम्पति 95 लाख 17 हजार रुपए है। जबकि उनकी पत्नी डॉ. किरण देवी के पास 1.45 करोड़ 23 हजार रुपए हैं। दूसरी ओर, पटना साहिब से एनडीए उम्मीदवार व मंत्री नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंच निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा भरा। 67 वर्षीय नंदकिशोर के पास संपत्ति 57 लाख 22 की है। मंत्री नंदकिशोर का कौटिल्य नगर बेली रोड एवं उमाशंकर लेन पटना सिटी में प्लॉट भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pramod Arms is fond of Randhir, his wife, Nandkishore also has 100 grams of gold and two plots.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget