header ads

पहले चरण के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 11 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, 84 मैदान में बचे, 12 तक नाम वापसी

पहले चरण में पटना जिले के 5 विधानसभा क्षेत्राें में 28 अक्टूबर काे मतदान हाेगा। यहां नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई है। शुक्रवार को स्क्रूटिनी की गई। मोकामा के 9, बाढ़ के 19, मसौढ़ी के 13, पालीगंज के 28 और बिक्रम के 15 उम्मीदवार का नामांकन पत्र सही पाया गया। मसौढ़ी के 6, बिक्रम के 3, मोकामा और पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के एक-एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द हो गया। उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं।
दूसरे चरण में पटना जिले के 9 विधानसभा क्षेत्राें में 3 नवंबर को मतदान होगा। इनमें दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारीशरीफ और बांकीपुर शामिल हैं। शुक्रवार काे इसकी अधिसूचना जारी हाेते ही नामांकन शुरू हाे गया है। पहले दिन बांकीपुर, दानापुर और मनेर विधानसभा क्षेत्र से एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया।

बांकीपुर से निर्दलीय उम्मीदवार प्रभाष चंद्र शर्मा, दानापुर से राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के रघुवीर महतो और मनेर से राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के रामस्वरूप चौहान ने पर्चा भरा। रविवार को नामांकन नहीं होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक ही नामांकन हाेगा। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्राें की जांच होगी। 19 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा।

फुलवारीशरीफ में शुक्रवार को किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि, पहले दिन सात एनआर कटा है। सोमवार से नामांकन में तेजी आने की उम्मीद है। दानापुर विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए एनआर लिया है। इसमें रघुवीर महतो, रमेश कुमार, अमरेंद्र कुमार आनंद, दीपक कुमार व विजय शंकर मिश्र शामिल हैं। वहीं मनेर से 11 प्रत्याशियों का एनआर काटा गया।
स्क्रूटिनी में पास और फेल होने वाले उम्मीदवार

मोकामा: ये पास: राजद-अनंत सिंह, जदयू-राजीव लोचन नारायण सिंह, लोजपा-सुरेश सिंह निषाद, आरएलएसपी-दिलराज रोशन, जागरूक जनता पार्टी-अशोक कुमार, निर्दलीय-नीलम देवी, धर्मवीर कुमार, डॉ. विनय कुमार व रमेश प्रसाद।
इनका नामांकन पत्र रद्द: निर्दलीय राकेश कुमार

बाढ़ : ये पास- भाजपा-ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, कांग्रेस-सत्येंद्र बहादुर, भारतीय राष्ट्रीय दल-दीना साव, जन अधिकार पार्टी-श्याम देव प्रसाद सिंह, प्लूरल्स पार्टी-राज कुमारी, भारतीय सबलोग पार्टी-राहुल राज, आरएलएसपी-राकेश सिंह, भारतीय जन क्रांति दल डेमोक्रेटिक-सियाराम पंडित, जन संघर्ष विराट-मोहन प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच-कृष्णा कुमार सिंह, निर्दलीय-रणवीर कुमार पंकज, मधुकर जय विजय, राणा सुधीर कुमार सिंह, वाल्मीकि प्रसाद, सुबोध कुमार, कर्मवीर सिंह यादव, विनय सिंह व प्रतिमा सिन्हा।

मसौढ़ी: ये पास- राजद-रेखा देवी, जदयू-नूतन पासवान, लोजपा-परशुराम कुमार, बसपा-राज कुमार राम, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी-रामाशीष पासवान, भारतीय दलित पार्टी-अनिल दास, भारतीय सबलोग पार्टी-सरिता पासवान, बहुजन मुक्ति पार्टी-नरेश मांझी, पीपुल पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक-विमल चंद्र दास, राकांपा-जितेंद्र कुमार, निर्दलीय-अनिल कुमार, सिकंदर पासवान, सुशील कुमार, रामजी रविदास

इनका नामांकन पत्र रद्द: राष्ट्रीय जनभावना पार्टी-दुखन पासवान, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से परमानंद पासवान, वंचित बहुजन अगहड़ी-सरोज देवी, आंबेडकर नेशनल कांग्रेस-चांद कुमारी और निर्दलीय-अनंत कुमार व सुशील कुमार

पालीगंज : ये पास- जदयू-जयवर्द्धन यादव, लोजपा-डॉ. उषा विद्यार्थी, जन अधिकार पार्टी-फुजलूर रहमान अंसारी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-संदीप सौरव, शिवसेना-मनीष कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक-रविंद्र प्रसाद, लोक सेवा दल-राजगीर प्रसाद, भारतीय सबलोग पार्टी-रविश कुमार, भारतीय आम अवाम पार्टी-मनोज कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी-मधु मंजरी, शोषित समाज दल-संत कुमार सिंह, लोकप्रिय समाज पार्टी-दीनानाथ पंडित, नेशन फस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी-नीतू देवी, निर्दलीय-सुनील कुमार, हरे कृष्णा सिंह, जितेंद्र बिंद, धनंजय कुमार, बसंत कुमार, गोपाल चौधरी, महेश यादव, लवलेश कुमार, श्रीनिवास कुमार, अनिता देवी, वेंकटेश शर्मा, शैलेंद्र कुमार वात्सात्यन, प्रमोद कुमार और संजीत कुमार।

इनका नामांकन पत्र रद्द : भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक-पूनम देवी

बिक्रम : ये पास: कांग्रेस-सिद्धार्थ सौरभ, भाजपा-अतुल कुमार, जन अधिकार पार्टी-चंद्रशेखर यादव, बसपा-अरुण कुमार, जनता पार्टी-सुनील कुमार, भारतीय जन जन पार्टी-विकास कुमार, सत्य बहुमत पार्टी-पूनम देवी, जनता दल राष्ट्रवादी-विश्वनाथ प्रसाद, निर्दलीय-प्रियदर्शनी, अरविंद कुमार, सुरेंद्र यादव, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, नागेंद्र कुमार व अनिल कुमार।
इनका नामांकन पत्र रद्द- भारतीय आम अवाम पार्टी-अजीत कुमार, निर्दलीय-विनय गिरि, भाई श्याम बाबू यादव।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय में इंतजार करते रहे अधिकारी, नहीं आए प्रत्याशी।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget