header ads

भाजपा प्रत्याशी ने कहा- डॉक्टर हूं, दर्द और दवा दोनों ही जानता हूं मरकाम बोले-जनता ने 15 साल भाजपा व विधायक की निष्क्रियता झेली

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान जारी है। रविवार को डॉ सिंह ने मेढ़ुका, खैरझिट्टी, पंड़खुरी, बरवासन सहित कई गांवों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान डॉ सिंह ने कहा कि मैं डॉक्टर हूं दर्द और दवा दोनों ही जनता हूं। इलाके में व्याप्त दिक्कतों को दूर करने लिए सदैव काम करता रहूंगा। इसके लिए आप सबके सहयोग एवं सर्मथन की आवश्यकता है।
डॉ सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई न्याय को लेकर है। ऐसे लोग जो छलावा के अलावा कुछ भी नहीं करते, उनको पहचानने की जरूरत है ताकि कौन अपना है कौन पराया है, इसकी पहचान हो सके। डॉ सिंह ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं मरवाही में बदलाव आया है, लेकिन यही लोग मरवाही की बदहाली के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने क्षेत्रवासियों में भाजपा को समर्थन की अपील की है। इस दौरान जिले के महामंत्री रामजी श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर सहित पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

कांग्रेस चुनाव जीतने नहीं खरीदने लड़ रही है : शर्मा
पेंड्रा| भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि सत्ता के लिए कांग्रेस प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर रही है। पूरी तरह से मतदाताओं में भय फैलाने का काम रही है लेकिन इन सबके बाद भी जनता जागरूक है और मरवाही के विकास के लिये भाजपा को अपना समर्थन देगी। शर्मा ने लालपुर, गिरवर, दौंजरा, हर्राटोला, गांगपुर, अंधियारखोह, खमलीकला, कोरजा सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा।

भाजपा की महिला कार्यकर्ता डोर टू डोर कर रहीं प्रचार
पेंड्रा| भाजपा महिला कार्यकर्ता मतदाताओं से घर घर पहुंचकर सम्पर्क कर उन्हें कांग्रेस सरकार की नाकामी, अन्याय, आदिवासी महिला का शोषण बता रही हैं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकानों एवं उन मकानों के रसोई में रखे उज्ज्वला योजना के गैस चूल्हे और सिलेंडर तथा सिलेंडर भराने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा खाते में भेजी गई राशि की जानकारी देकर भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी डॉ गम्भीर सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह कर रही हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने लोहारी, कुम्हारी, मनौरा, अंजनी, देवराजपार, गोरखपुर, दौजरा, बिजरवार, गिरवर, सतोकपुर, हर्राटोला में सघन जनसंपर्क किया जिसमें प्रमुख रूप से जिला भाजपा मंत्री राखी सिंह गहलोत, रानू नामदेव, विभा नहरेल, सरपंच मीरा पाव, उर्मिला पाव, दुर्गा चंद्रा, अहिल्या चंद्रा, ममता मार्को विशेष रूप से शामिल हुईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP candidate said - I am a doctor, I know both pain and medicine, Mercam said - the public has spent 15 years inactivity of BJP and MLA


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget