header ads

नवरात्र 17 से शुरू, नवमी-दशमी एक ही दिन, तैयारी शुरू

नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा हैं। 9 दिन की उपासना के बाद दशमी को दशहरा मनाते है, इस बार दशहरा एक ही दिन मनाया जाएगा। नवरात्रि के 9वें दिन में देवी के नौ रूपों की स्तुति की जाती है। नवमी तिथि की समाप्ति रविवार सुबह 7:42 को हो जाएगी। इसके बाद दशमी लग जाएगी।
इसलिए नवमी विजयादशमी अपराजिता पूजन इसी दिन किया जाएगा।

मतलब नवमी और दशहरा का पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। वही कोरोना संक्रमण के कारण अनलाॅक 5 में नवरात्रि में ऐसा पहली बार होगा, जहां पंडाल नहीं बनाए जाएंगे। सार्वजनिक रूप से साउंड सिस्टम नहीं लगाए जाएंगे। मेला सा नजारा नहीं देखने को मिलेगा। गृहमंत्रालय ने भी इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार किसी भी प्रकार के मेले की अनुमति नहीं होगी।

दुर्गा पूजा इस बार विशेष संयोग के साथ मनाया जाएगा। बुधादित्य और स्वार्थ सिद्धि जैसे खास योग इस बार शक्ति साधना को और महत्वपूर्ण बनाएंगे। देवी भक्तों को माता की आराधना और सिद्धि के लिए अवसर मिलेंगे। नवरात्रि को लेकर प्रशासन ने बेशक पाबंद जारी किए हो, लेकिन मंदिरों के अंदर घरों में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है।

पंडित शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर को पूर्ण होंगे। इसमें बुध आदित्य योग, तीन रवि योग एक स्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। इस नवरात्रि में देवी आराधना करने वालों को सिद्धियां प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। घटस्थापना शनिवार को तुला राशि का चंद्रमा चित्रा नक्षत्र विष्कुंभ योग करण रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Navratri starts from 17, Navami-Dashami on the same day, preparations begin


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget