जिला शिमला में कोरोना से वीरवार को डीडीयू अस्पताल के एक डॉक्टर समेत दो अन्य स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव आए हैं। यह डॉक्टर और कर्मचारी डिस्ट्रिक्ट सर्विलेंस ऑफिसर के साथ ड्यूटी पर थे। वीरवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद इन्हें डीडीयू अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।
वहीं नगर निगम शिमला के जॉइंट कमिश्नर के पीए भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि बुधवार देररात 1:30 बजे कोरोना से जुन्गा के एक 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को 21 सितंबर को आईजीएमसी के प्लमोनरी मेडिसन डिपार्टमेंट में लाया गया था। यहां पर व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बारे उसे 23 सितंबर को आइसोलेशन में शिफ्ट कर दिया गया।
मरीज को हैपेटाइटिस था। वीरवार को भी जिला शिमला में 22 नए मामले सामने आए है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 मामलों में 1 मामला छोटा शिमला, 3 न्यू शिमला, 1 रामबाजार , 1 परिमहल, 1 ठियोग, 2 आईजीएमसी, 2 मिलट्री अस्पताल, 3 जुब्बल कोटखाई, 2 रोहडू, 1 नेरवा, 2 मंडी, 1 सिरमौर और 2 मामले सोलन के आईजीएमसी शिमला में आए।
डीडीयू में कोरोना पॉजिटिव महिला आत्महत्या मामले की सुनवाई टली
हाईकोर्ट में रिपन अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला के आत्महत्या मामले की सुनवाई 13 अक्टूबर ले लिए टल गई। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सरकार से पूछा था कि प्रशासन ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है।
मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी व न्यायाधीश अनूप चिटकारा की खंडपीठ के समक्ष इस मामले को लेकर सुनवाई हुई। सरकार ने अपना पक्ष कोर्ट में रखने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की जिसे स्वीकारते हुए कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई 13 अक्तूबर को करने के आदेश दिए।
गौरतलब है कि चौपाल की रहने वाली 54 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने शिमला के रिपन अस्पताल में आत्महत्या कर ली थी। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के दौरान खेद जताया था कि सरकारी अस्पताल में करोना संक्रमित मरीज का आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंतनीय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment