काेराेना के लक्कड़ बाजार के एक काराेबारी की माैत हाे गई। इनकी लक्कड़ बाजार में मिठाई की दुकान है। इन्हें हार्ट अटैक के बाद आईजीएमसी के आइसाेलेशन वार्ड में ले जाया गया। यहां पर इनका काेराेना टेस्ट भी लिया गया। मगर तब तक इनकी माैत हाे गई। बाद में इनकी रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव आई। वहीं जिला में काेराेना के रविवार काे 23 नए मरीज आए। इसमें शिमला शहर के ही 12 मरीज हैं।
नए मरीजाें में मिलीट्री अस्पताल जताेग के तीन, पंथाघाटी, लक्कड़ बाजार, छाेटा शिमला के दाे दाे मरीज, जबकि विधानसभा के समीप, खलीणी, टुटू, भट्टाकुफर, कमला नेहरू अस्पताल के समीप, आईजीएमसी के समीप एक एक मरीज आया। इसी तरह जिला में राेहड़ू के टिक्कर से चार, ठियाेग, साेलन, चंबा और सिरमाैर का एक एक मरीज अाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment