header ads

307 बूथों पर 58%मतदान

बुधवार की सुबह 7 बजे से ही प्रखंड के 307 बूथों पर मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान प्रारंभ होेते ही मध्य विद्यालय रामपुर में चार बूथों पर ईवीएम खराब होने के कारण आधा घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ इसकी शिकायत करने के बाद ईवीएम को बदला गया।

वहीं दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय पुराना सलेमपुर बूथ पर 1 बजे के करीब ईवीएम अचानक खराब हो गया। पदाधिकारियों के द्वारा इवीएम को बदलने के बाद मतदान दुबारा प्रारंभ किया गया। इस दौरान युवाओं, महिलाओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। मौलानगर गांव के 74 वर्ष के वृद्ध में भी मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया।

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार मेदनीचौकी में रूबीकांत कच्छप एवं माणिकपुर में ब्रजेश कुमार सहित मजिस्टेट के द्वारा लगातार बूथों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान को सम्पन्न कराया गया। प्रखंड के 307 बूथों पर कुल 58 प्रतिशत वोट पोल किया गया। आदर्श बूथ मानुचक मंे भी मतदाताओं की भीड़ रही। सूर्यगढ़ा बाजार के पब्लिक हाई स्कूल बूथ पर भी मतदाताओं की भी काफी भीड़ रही।

प्रखंड कार्यायल में विधि व्यवस्था एवं मतदान पर नजर रखने को कन्ट्रोल रूम बनाया गया। जिसमेे स्पेशल ब्रांच के एसआई जकीउललाह खान, पंचायती राज के लेखापाल श्वेता कुमारी, श्रृष्टि कुमारी ने निरंतर बूथों पर नजर रखी। कुछ स्थानों पर ईवीएम में गडबडी होने पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर एवं सीओ सुमित कुमार आंनद के द्वारा ससमय ईवीएम को ठीक कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget