एक्सप्रेस वे एंडरब्रिज से आफिसर्स कालोनी के सामने से गुजरने वाली सड़क देवेंद्र नगर चौक तक 80 फीट चौड़ी गई है। आफिसर्स कालोनी की बाउंड्रीवॉल तोड़कर सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ किया गया। चौक के पास की दुकानों को पीछे करने का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। अब इस सड़क के सौंदर्यीकरण पर फोकस किया जाएगा। सड़क की खूबसूरती बढ़ाने रोड के बीच डिवाइडर पर पाम-ट्री लगाए जाएंगे।
सड़क के इस हिस्से में लाइटिंग भी की जाएगी। निगम अफसरों के अनुसार रात के समय इस सड़क से गुजरते हुए लोगों को सुंदर लाइटिंग के साथ खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। सड़क चौड़ी करने के लिए निगम प्रशासन ने दुकानों को हटाकर उन्हें पीछे व्यवस्थापित किया गया है। पुराने 47 दुकानदारों के लिए नई दुकानें बनाई गई हैं।
दुकानों का आबंटन भी कर दिया गया है। फिलहाल दुकानों में फिनिशिंग का काम बाकी है। इसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद दुकानदारों को यहां कारोबार की छूट दी जाएगी। अफसरों का कहना है सड़क किनारे अतिरिक्त दुकानें नहीं बनाई गई हैं। पुराने जितने कारोबारियों की दुकानें थी, उतनी ही नई दुकानें बनाई गई हैं।
विधायक के साथ निरीक्षण करने पहुंचे सीएस
देवेंद्र नगर रोड चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के काम का निरीक्षण करने के लिए विधायक व हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप जुनेजा के साथ मुख्य सचिव आरपी मंडल पहुंचे। उनके साथ कलेक्टर डा. एस भारतीदासन और निगम कमिश्नर सौरभ कुमार तथा जोन कमिश्नर आरके डोंगरे भी थे। मुख्य सचिव ने अफसरों को सड़क चौड़ीकरण का बाकी काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निगम अफसरों से कहा कि यातायात के दृष्टिकोण से भी सड़क में इंडिकेशन, जेब्राक्रासिंग और यातायात संकेतक लगाए जाएं। विधायक जुनेजा ने कहा कि इस सड़क के बनने से देवेंद्र नगर जाने वाली सड़क काफी चौड़ी हो जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment