सितंबर में काेराेना संक्रमण ने पिछले चार महीनाें का रिकाॅर्ड ताेड़ा है। मई, जून, जुलाई और अगस्त में काेराेना के इतने मरीज नहीं थे जितने अकेले सितंबर में बढ़े हैं। अनलाॅक-4 में सितंबर में 8,860 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 30 मई काे बंदिशाें के दाैरान प्रदेश में काेराेना का आंकड़ा सिर्फ 331 था।
जून में लाॅकडाउन के बीच बाहर फंसे लाेगाें काे वापिस लाने का कार्यक्रम शुरू हुआ और इससे काेराेना का आंकड़ा बढ़ कर 30 जून तक 953 के पास पहुंच गया। जुलाई में अनलाॅक की प्रक्रिया शुरू हुई। इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण का आकंड़ा भी बढ़ता चला गया और यह दाे हजार के पार पहुंच गया।
अगस्त में अनलाॅक तीन लागू हुआ व आंकड़ा 6 हजार 116 के पास पहुंच गया। सितंबर में ऑनलाक-चार के बाद काेराेना संक्रमण के आंकड़ाें में दुगूनी बढ़ाेतरी हाेने लगी और 30 सितंबर तक यह 14 हजार 976 हाे गया। एक महीने में प्रदेश में काेराेना का आंकड़ा बढ़कर 8 हजार 860 हाे गया। अनलाॅक 5 के आते आते प्रदेश में 5 महीने के भीतर संक्रमण का आंकड़ा बढ़ कर 15 हजार के पार पहुंच गया है।
15 सितंबर काे प्रदेश में आए थे रिकाॅर्ड 419 नए मरीज
प्रदेश की सीमाएं खाेलने के बाद 15 सितंबर काे पहली बार प्रदेश में काेराेना के सबसे ज्यादा 419 नए मरीज सामने आए थे। इसे बाद प्रदेश में संक्रमण के 200 व 300 मरीज आने लगे, जाे 30 सितंबर तक बढ़ कर 14 हजार 976 पहुंच गए। पहली अक्टूबर तक प्रदेश में काेराेना का आंकड़ा 15041 हाे गया है।
कुल संक्रमित 15000 के पार, नौ और माैतें, 243 नए मामले
शिमला |हिमाचल प्रदेश में नौ और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इससे प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा 192 हो गया है। नए मृतकों में कुल्लू में 2, कांगड़ा में 2, सोलन में 2, शिमला में भी दो और चंबा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इनमें कोरोना संक्रमित कनिष्ठ अभियंता की आईजीएमसी शिमला में हुई मौत भी शामिल है। वीरवार को प्रदेश में 243 मामले आए हैं। बिलासपुर में 18, चंबा में 5, हमीरपुर में 6, कांगड़ा में 37, किन्नौर में 5, कुल्लू में 24, लाहौल स्पिति में 9, मंडी में 33, शिमला में 22,सिरमौर में 21, साेलन में 29 और ऊना में 34 नए मामले सामने आए।
पीएम के कार्यक्रम में सेवाएं देने आए 17 कर्मी पॉजिटिव
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सेवाएं देने के लिए कुल्लू पहुंचे 17 सरकारी कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें 3 पुलिसकर्मी, एक सीआईडी का जवान, पर्यटन विभाग के दो कर्मचारी भी शामिल हैं, इनके अलावा सचिवालय से आए 11 ड्राइवरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
बता दें कि सचिवालय से 80 वाहन पीएम दौरे की डयूटी देने के लिए यहां आए हैं जिनमें 6 चालक पहले ही पॉजिटिव आए थे लेकिन अब 11 और चालक पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में भेज दिया गया है। पीएम कार्यक्रम में कोविड 19 प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी को कोरोना टैस्ट करवाना अनिवार्य है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment