header ads

प्रदेश में फिर बारिश के आसार, मानसून की विदाई पर पड़ेगा असर

छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून का सीजन खत्म हो गया है, लेकिन मानसून की विदाई नहीं होने के कारण यह पोस्ट मानसून की बारिश कही जाएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और छत्तीसगढ़ के ऊपर बने सिस्टम की वजह से बारिश होगी। इस वजह से मानसून की विदाई भी प्रभावित होगी। उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून लौट चुका है। उत्तर-पूर्वी हवा धीरे-धीरे सक्रिय होने से ठंड बढ़ेगी, लेकिन उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा और उत्तर आंध्रप्रदेश में एक निम्न दाब का क्षेत्र है।

ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक है। छत्तीसगढ़ ऊपरी में हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किमी की ऊंचाई पर है। इस वजह से 3 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार इन सिस्टम का असर अगले दो-तीन दिनों तक रहेगा। इसलिए 3, 4 और 5 अक्टूबर को प्रदेश में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।

दोपहर फिर 2 डिग्री गर्म
राजधानी सहित प्रदेश में आज तापमान में करीब दो डिग्री तक वृद्धि हो गई। इस वजह से हल्की गर्मी महसूस हुई। शहर में दिन का तापमान 34.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। गुरुवार को यह 30 डिग्री पहुंच गया था। राजनांदगांव में 33.5 डिग्री, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर तथा जगदलपुर आदि जगहों पर भी पारा 30 से 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अगले 2-3 दिन बारिश होने की वजह से दिन के तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget