स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल वीरवार काे आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दाैरान उन्हाेंने यहां पर एडमिट कुछ काेराेना मरीजाें से फाेन पर बात की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा।
उन्हाेंने मरीजाें काे स्ट्रेस से दूर रहने की सलाह भी दी। मंत्री ने इस दाैरान प्रशासनिक अधिकारियाें के साथ बैठक भी की और उन्हें आदेश दिए कि काेराेना मरीजाें की देखभाल में किसी तरह की कमी नहीं हाेनी चाहिए। डाॅक्टराें की टीम रेगुलर काेराेना वार्ड का निरीक्षण करें वहां पर मरीजाें के बारे में पूरी जानकारी लें और इसकी अपडेट परिजनाें काे भी दें।
उन्हाेंने कहा कि किसी तरह की काेताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हाेंने अधिकारियाें से अस्पताल में जरूरी उपकरणाें के बारे में भी जानकारी ली और उन्हें खामियाें काे जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment