कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बिहार के चम्पारण में आयोजित गांधी चेतना रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। रैली के माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में जान-बूझकर भय का माहौल बनाया जा रहा है। कुछ लोग भय, भ्रम और भावना का कारोबार कर सरकार चला रहे हैं। सोनिया ने आह्वान किया कि लोग सावधान रहें और सही फैसला लें।
सोनिया गांधी ने चम्पारण में बनी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों के साथ पटना में पार्टी के जुड़ने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को भी संबोधित किया। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस की प्रत्येक नीति में जनता की भागीदारी होती थी। आज चंद लोगों के लाभ के लिए नीतियां बनाई जा रहीं हैं। कांग्रेस ने वंचित समाज, दलितों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को मजबूत बनाने को जितने भी कानून बनाए उन्हें कमजोर किया जा रहा है।
इससे पहले महात्मा गांधी की 151वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती के मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि किसान कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनिया ने एक वीडियो संदेश जारी कर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार पर किसानों को खून के आंसू रुलाने का आरोप लगाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment