बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह को प्राणपुर विधानसभा से क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार घोषित किया है।
पार्टी ने मंत्री विनोद सिंह की पत्नी पर भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा कर सिंबल दिया और अपने पति के तरह विकासशील एवं सशक्त महिला उम्मीदवार बनकर अपने क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीतते हुए पार्टी के भी
उम्मीद पर खड़ी उतरेंगी। मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह को भाजपा द्वारा प्राणपुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश संगठन को धन्यवाद दिया। टिकट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके आवास पर लगी रही साथ ही कार्यकर्ता सहित कई नेतागण उनके आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
इस बीच भाजपा उम्मीदवार निशा सिंह ने बताया कि जिस उम्मीद पर पार्टी ने मुझे टिकट दिया है निश्चित तौर पर मैं उस उम्मीद पर खड़ी उतरूंगी और मुझे उम्मीद है क्षेत्र की जनता ने जो प्यार मेरे दिवंगत पति को दिया था और मंत्री सिंह ने जो क्षेत्र के लोगों की सेवा जिस प्रकार की थी निश्चित तौर पर उनके विश्वास को बनाए रखूंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment