जदयू अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। कहा-जब पति गिरफ्तार हुआ, तब पत्नी ने सत्ता संभाली, फिर भी महिला सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं किया। विपक्ष मेरे बारे में झूठ व भ्रम फैला रहा है। वह न काम करना चाहता है, न उसे काम का अनुभव है। नीतीश, शुक्रवार को खगड़िया परबत्ता, बेलसंड, शिवहर, रून्नीसैदपुर में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से एनडीए उम्मीदवारों की जीत की गारंटी ली।
उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए अपने काम बताए और कहा कि इसके बिना राज्य का कोई भविष्य नहीं है। लोग महिलाओं को देवी के रूप में पूजते हैं, लेकिन उनके बारे में कुछ सोचते नहीं। हमने उनके उत्थान के लिए काम किया है। आरक्षण दिया, लड़कियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल दी।
मेरा काम सेवा करते रहना: नीतीश ने कहा-आलोचकों को निंदा की पूरी छूट है। लेकिन मेरा काम है सेवा करते रहना। अबकी हमें मौका मिला, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से बिहार को विकसित प्रदेश बनाऊंगा। हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगेगी, पंचायतों में पशु अस्पताल खुलेंगे।
बिहार को जंगलराज से छुटकारा दिलाया: सीएम ने कहा-हमने बिहार को जंगलराज से छुटकारा दिलाया। याद कीजिए, शाम होते कोई घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करता था। हमने अपराध पर नियंत्रण किया। अब अपराध के मामले में बिहार, देश में 23वें नंबर पर है।
सुशील मोदी ने तेजस्वी से पूछे सवाल
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी से फिर 5 सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन में 22 लाख मजदूरों को वापस लाने के लिए एनडीए सरकार ने 1600 स्पेशल ट्रेन चलाई, लेकिन किसी से किराया नहीं लिया। उस समय युवराज ने 1000 बसें चलाने का वादा किया लेकिन न कोई बस चली न ही किसी मजदूर को घर पहुंचाया। जब लोगों के काम-धंधे बंद थे, तब सरकार ने बिहार के 9 करोड़ गरीबों को 40 किलो अनाज मुफ्त दिया। जंगलराज के युवराज बताएं कि उन्होंने राज्य के इन 80 फीसदी लोगों के लिए क्या किया?
राज्य की जनता से जो भी वादा किया, उसे पूरा किया
नीतीश ने कहा-2007 में जब बाढ़ की आशंका जताई गई, तो हम खगड़िया पहुंचे और बाढ़ प्रबंधन को खुद देखा। हमेशा माना है कि आपदा पीड़ितों का खजाने पर पहला हक है। जो भी वादा किया, उसे पूरा किया। लालटेन का जमाना गया। हर घर में बिजली पहुंचा दी गई। हर घर नल का जल, नाली-गली, शौचालय निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। यदि खुले में शौच से मुक्ति मिल जाए तथा पीने को शुद्ध पानी मिले, तो लोगों को 90% बीमारियों से मुक्ति मिल जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment