नगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार दुर्गा पूजा में कोई भी क्लब भव्य पंडाल का निर्माण नहीं करेगी और ना ही किसी प्रकार का मेले का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा पूजा को लेकर छोटे-छोटे दुकान के कई स्टॉल लगाया जाते हैं। लेकिन इस बार नहीं लगाए जाएंगे। बैठक में एसडीओ शंकर शरण ओमी ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए
सरकार ने कई निर्देश दिए हैं। जिसका पूर्णतः पालन करना होगा। पूजा के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। एसडीपीओ अमरकांत झा ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर भले ही मेले का आयोजन नहीं होगा लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी चौक चौराहा पर पुलिस बल तैनात रहेगी। चुनाव का समय है इसलिए सुरक्षा में पुलिस कोई भी चूक नहीं करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment