header ads

हाथरस में युवती से गैंगरेप पर प्रदेशभर में जनसंगठनों के धरने प्रदर्शन, राष्ट्रपति काे भेजे ज्ञापन

शिमला समेत प्रदेश भर में विभिन्न जनसंगठनों ने वीरवार काे उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती से गैंगरेप के खिलाफ पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जाेरदार प्रदर्शन किया और माेदी सरकार का पुतला जलाया।

इसी तरह जनवादी महिला सामिति, दलित शोषण मुक्ति मंच, नौजवान सभा, सीटू, एसएफअाई, किसान सभा, वाल्मीकि समाज परिषद जिला शिमला समिति ने भी प्रदर्शन किया। धरने प्रदर्शन के बाद सभी सगठनों ने भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे गए।

ज्ञापन के माध्यम से सभी सगठनों ने मांग की है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। पीड़िता के परिवार को न्याय मिलना चाहिए, उसके परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए। उसमे संलिप्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई होनी चाहिए।

महिलाओं के प्रति हाे रहे अपराध राेकने जरूरी: महिला माेर्चा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के हाथर , बलरामपुर और अन्य स्थानों पर हुए घटनाक्रम के प्रति चिंता व्यक्त की है। महिला ने मोर्चा सरकार और प्रशासन से मामलों के प्रति अत्ति संवेदनशीलता से कार्यवाही की मांग की है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि इस तरह के मामलों को राजनीतिक रूप देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वस्तु स्थिति को देखते हुए सम्पूर्ण देशवासियों को खास तौर पर महिला वर्ग को धर्म,जाति राजनीति से ऊपर उठ कर, एक हो कर इस बुराई से लड़ना चाहिए।

पीड़िता काे न्याय दे
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एबीवीपी इकाई ने विश्वविद्यालय में यूपी के हाथरस में हुए रेप व हत्या मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु प्रदर्शन किया। इकाई उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने ऐसी घटनाओं पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demonstrations of public organizations across the state on gang-rape in Hathras, President's memorandum sent


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget