header ads

याेगी सरकार काे किया जाए बर्खास्त, दलित शाेषण मुक्ति मंच ने हाथरस मामले में किया प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश दलित शोषण मुक्ति मंच और जनवादी महिला समिति ने उत्तर प्रदेश हाथरस बलात्कार व हत्या की घटना के विरोध में न्याय मांगों दिवस के रूप में प्रदेशभर में प्रदर्शन किए। इस दाैरान जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिए गए। शिमला में जिलाधीश के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में जगत राम, विवेक कश्यप, संजय चौहान, विजेंद्र मेहरा, गौरव होशियार, बालक राम व दलीप आदि ने भाग लिया। दलित मंच के संयोजक जगतराम ने कहा कि यूपी की योगी सरकार के नेतृत्व में महिलाओं, बेटियों के साथ बलात्कार व हत्याओं की घटनाएं बढ़ी है। ऐसी सरकार बर्खास्त होनी चािहए।

ठियोग में महिला समिति ने किया प्रदर्शन

ठियोग हाथरस घटना पर वीरवार को अखिल भारतीय महिला समिति व अन्य संगठनों ने ठियोग बस अड्डे में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ठियोग के विधायक राकेश सिंघा, महिला समिति प्रदेश अध्यक्ष फालमा चौहान, दलित शोषण मंच अध्यक्ष मधु सिंह धरमालटा, सचिव बुद्धि राम जस्टा, जनवादी नौजवान सभा अध्यक्ष अरुण चंदेल सहित किसान मोर्चा के सदस्य व कई पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे। राकेश सिंघा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget