header ads

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- आरजेडी का मतलब रंगदारी, जंगलराज व डकैती

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आरजेडी यानी आर से रंगदारी, जे से जंगलराज और डी से डकैती है। यह सभी जानते हैं कि लालटेन से तेल निकल चुका है। महामारी के दौरान लोगों ने जिस प्रकार मतदान किया है, इस आधार पर हम कह सकते हैं बिहार में दो तिहाई से ज्यादा सीटें एनडीए जीतेगा और हम फिर सरकार बनाएंगे।

भाटिया गुरुवार काे हाेटल द पार्क में संवाददाताओं काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों की राजनीतिक समझ अच्छी है। इसलिए 15 साल के एंटिइन्कंबैन्सी के बावजूद काम के आधार पर हमें वोट मिलेगा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोगों को क्या रोजगार देंगे? जो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वे बिहार में अपने 15 साल के शासन में जानवरों का चारा तक खा गए।

कांग्रेस और आरजेडी बिना कुर्सी के नहीं रह सकती। सत्ता के बगैर उनकी बेचैनी बढ़ जाती है। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार और सिद्धार्थ कुमार भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संवाददाताओं को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget