header ads

उखाड़ने के दौरान महिला के ऊपर गिरा बिजली पोल, मौत के बाद हंगामा, मृतका के पुत्र ने तीन लाेगाें के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

महमदपुर बदल पंचायत स्थित दामोदर महादलित टोला में रविवार की सुबह सड़क से बिजली का पोल हटाने के दौरान अचानक पोल जमीन पर गिर गया। पोल से दबकर सोनेलाल दास की 65 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी की मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर पांच घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। बताया गया कि पड़ाेसी परिवार सड़क से पोल हटाने के लिए गड्ढा खोद रहा था कि उसी वक्त पोल सुशीला के शरीर पर गिर गया।

मृतका के परिजन शव को आरोपी के दरवाजे पर रखकर हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे। बाद में गांव के सरपंच रामनंदन चौधरी, मुखिया अनन्य शयनम, पैक्स अध्यक्ष गीरीश कुमार आदि ने दोनों पक्षों को मुआवजे को लेकर मैनेज करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

आरोपित लोग घर छोड़ कर हुए फरार

बाद में शाम पांच बजे सकरा पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं आरोपी के घर से सभी फरार हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पुत्र राम प्रवेश दास ने थाने में आवेदन दिया है जिसमें संजय सिंह, चंदन कुमार एवं राहुल कुमार को आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महमदपुर दामोदर में मृतका के घर पड़ताल करती सकरा पुलिस।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget