header ads

अहियापुर में दो किशोरियों के शव घर के पीछे गड्ढे में मिले, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम दो किशोरियाें का शव उसके घर से करीब डेढ़ सौ मीटर पीछे 15 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में मिले। दोनों किशोरी खाना बनाने के दौरान 28 सितंबर की शाम में रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थीं। दोनों की उम्र 18 व 14 वर्ष थी। दोनों का आपस में बुआ और भतीजी का रिश्ता था।

दोनों काफी गरीब परिवार से थीं। शव मिलने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया है। शव बरामद होने के बाद रात में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसपी जयंत कांत, सिटी एसपी राजेश कुमार, एसडीओ डॉ. कुंदन कुमार, टाउन डीएसपी राम नरेश पासवान ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

पहले भी मिली थी दो लड़कियाें की लाश

शुक्रवार की रात जिस गड्ढे से दो लड़कियाें का शव बरामद हुआ। उसी इलाके से पूर्व में भी दो लड़कियाें की लाश मिल चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेसीबी से मिट्टी के ठेकेदार वहां बड़े-बड़े गड्ढे कर देते हैं। कुछ माह पहले खाई में डूब कर दो लड़कियाें की मौत हो गई थी।

परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मजिस्ट्रेट ने पंचनामा तैयार किया है। डेड बॉडी पर कोई जख्म नहीं मिले। पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड करेगा। उसकी वीडियोग्राफी भी होगी। -जयंत कांत, एसएसपी

मजिस्ट्रेट ने शव का किया निरीक्षण परिजनाें को गला घोंटने की आशंका
दुष्कर्म की घटना को लेकर देश में चल रहे माहौल को देखते हुए डीएम-एसपी खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट द्वारा पंचनामा तैयार किया गया। महिला थाना अध्यक्ष ने नर्स के साथ एसकेएमसीएच में दोनों लड़कियाें के शव का गहन निरीक्षण किया।

प्रारंभिक निरीक्षण में दुष्कर्म की बात नहीं आ रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी का कहना है कि जब तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आ जाती कुछ भी नहीं कहा जा सकता। डीएम ने थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं? मौत की वजह क्या है? कब मौत हुई? इन बिंदुओं पर डॉक्टर का मंतव्य ले लिया जाए, फिर सख्त कार्रवाई हो।

आटा गूंथने के बाद हाथ धोने के लिए घर के पीछे गई थी छात्रा

... जवाहरलाल रोड स्थित एक मशीनरी दुकान के हम सेल्समैन हैं। 28 सितंबर की रात करीब 8 बजे काम से लौट कर घर पहुंचे। पत्नी व मेरी बड़ी बेटी बहुत परेशान थी। पूछताछ करने पर पता चला छोटी बेटी (इंटर की छात्रा, 18 वर्ष) आटा गूंथने के बाद घर के पीछे चापाकल पर हाथ धोने गई। उसके बाद से लापता है।

खोजबीन के दौरान बगल के घर में पहुंचे तो भतीजा की बेटी (जिसकी उम्र 14 साल, सातवीं की छात्रा थी) भी लापता थी। उसकी मां सब्जी बेचने जबकि उसके पिता मजदूरी करने गए थे। सूचना देने पर भतीजा व उसकी पत्नी भी पहुंची। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद अगले दिन अहियापुर थाने में जाकर सनहा दर्ज करा दिया।

दोनों की डेड बॉडी पानी में रहने से फूल गई है। मुझे आशंका है कि दुष्कर्म के बाद दोनों की गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को पानी में फेंक दिया गया है। मुंह फैला हुआ है, जीभ भी निकली हुई है। संभव है कि दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया हो। किसी से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। (जैसा कि मृतका इंटर की छात्रा के पिता ने दैनिक भास्कर को बताया)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मामले की जानकारी लेते डीएम व एसएसपी।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget