header ads

कार्पोरेट जगत को लाभ पहुंचाने के लिए है केंद्र सरकार की कृषि बिल: विधायक भगत

केंद्र सरकार के कृषि संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअल रैली में जिले के सभी 8 विकासखंड में जिले भर के किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने केन्द्र सरकार के इस कानून के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित आला नेताओं के विचार को ध्यान से सुना।

शहर के वशिष्ठ कम्युनिटी हाल में किसान सम्मेलन में जशपुर के विधायक विनय भगत, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हीरू राम निकुंज, पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, अजय गुप्ता, सूरज चौरसिया सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, संसदीय सचिव यूडी मिंज अादि उपस्थित थे। विधायक विनय भगत ने बताया कि कार्पोरेट जगत को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि संशोधन विधेयक का कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विरोध किया जा रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस काले कानून से छत्तीसगढ़ के किसानों की हितों की रक्षा के लिए कानूनी विकल्प तलाशने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि किसान रैली के दौरान पूरे प्रदेश के किसानों ने जो इस कानून को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। उससे स्पष्ट है कि किसान से लेकर आम जनता तक में केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता की बागडोर संभालते ही सबसे पहले किसान और गरीब तबके के लोगों की चिंता की है। कर्ज माफी, 25 सौ रुपए क्विंटल धान, बिजली बिल हाफ, गौधन न्याय योजना, नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी योजना की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Central government's agricultural bill to benefit corporate world: MLA Bhagat


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget