प्रदेश में छात्र हित के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसमें 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक एबीवीपी अपने आंदोलन को अलग-अलग तरीके से आगे बढ़ाएगी। उसी के तहत आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ठियोग इकाई द्वारा शैक्षणिक जगत से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम सौरव जस्सल के जरिये शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया।
अभाविप इकाई अध्यक्ष साधना शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 11 सालों से केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है, प्रदेश भर के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की कमी के कारण इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है और प्रदेश में चरमराई चिकित्सा व्यवस्था एवं मेडिकल महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुधारा की भी मांग विद्यार्थी परिषद ने की है।
विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगो में केंद्रीय विवि के स्थाई परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने, क्लस्टर विवि, हि.प्र विवि, तकनीकी विवि में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की भर्ती शीघ्र करने, नौणी विवि के भ्रष्ट कुलपति को बर्खास्त करने, प्रदेश में चरमराई चिकित्सा व्यवस्था एवं मेडिकल महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुधारने सहित 9 मांगे रखी गई हैं जिसमे छात्र संघ चुनाव की मांग भी शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment