विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को एनएच 327 ई पौआखाली एलआरपी चौक पर एसएसटी टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया।
टीम द्वारा वाहनों की तलाशी एवं आवश्यक जांच की गई। एसएसटी टीम के इंचार्ज कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन वाहन जांच के दौरान चार पहिया व दो पहिया वाहनों की डिक्की की तलाशी के साथ आवश्यक पूछताछ भी की जा रही है।
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर भी वाहनों पर पार्टी के बैनर, पोस्टर की भी जांच की जा रही है। वाहनों की जांच के अलावा मौके पर ही जांच की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। इससे जांच में निष्पक्षता रहे साथ ही किसी को कोई
परेशानी नहीं हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment