header ads

राहुल ने कहा- गुमराह कर रहे पीएम-सीएम, बिहार का मध्यम वर्ग अब सपने भी नहीं देख सकता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। बिहार के अपने दूसरे चुनावी दौरे में राहुल ने दो सभाएं की और कुल 40 मिनट संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो वह सबकी सरकार होगी। लोग रोजगार ढूंढ़ने बिहार आएंगे।

बिहार पूरे देश को विकास समझाएगा। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि बिल का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि दशहरा में रावण को जलाया जा रहा है लेकिन 2020 में पूरे पंजाब में पीएम मोदी, अंबानी और अडानी को जलाया जा रहा है। हालांकि यह दुख की बात है।

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में 2006 में ही कृषि मंडी समाप्त की थी जिसे आगे बढ़ाते हुए मोदी ने अब पूरे देश में कृषि मंडी समाप्त कर दी है। दोनों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है, आज किसानों की स्थिति खराब हो गई है।
उन्होंने कहा कि दोनों नेता सिर्फ आरोप लगाना जानते हैं, मुद्दों पर बात नहीं करते। मोदी गांधी परिवार पर बोलते हैं और सीएम लालू परिवार पर बोल रहे हैं। बिहार के लोगों को समझना होगा कि ये राज्य के भविष्य का चुनाव हैं। दोनों ने ऐसा कर दिया है कि बिहार का मध्यम वर्ग अब सपना भी नहीं देख सकता है।

वाल्मीकिनगर में राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों व युवा वर्ग के हितों की अनदेखी की है। युवकों को रोजगार देने में सरकार विफल रही है। प्रधानमंत्री नए कानून बनाकर किसानों के हितों पर हमला कर रहे हैं। एमएसपी की व्यवस्था समाप्त होने से किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ नहीं मिलेगा।

किस मुद्दे पर राहुल गांधी ने कितनी बार बोला

कृषि बिल के विरोध में पंजाब के किसानों ने पीएम का पुतला जलाया
पश्चिमी चंपारण में – 3 बार दरभंगा में – 6 बार
नीतीश कुमार ने बिहार में और मोदी ने पूरे देश में कृषि मंडी समाप्त की
पश्चिमी चंपारण में – 3 बार दरभंगा में – 1 बार
मोदी नीतीश ने रोजगार समाप्त किया
पश्चिमी चंपारण में – 6 बार दरभंगा में – 6 बार
पीएम मोदी झूठ बोलते हैं जो मैं नहीं कर सकता
प. चंपारण में 5 बार, दरभंगा में 2बार
नीतीश कुमार लालू और नरेन्द्र मोदी गांधी परिवार पर बोल रहे
पश्चिमी चंपारण में – 1 बार दरभंगा में – 2 बार
बिहार के भविष्य का चुनाव
पश्चिमी चंपारण में – 2 बार दरभंगा में – 3 बार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rahul said- PM-CM misleading, Bihar's middle class can not even dream anymore


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget