हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की ओर से पीजी में मेरिट पर छात्राें काे एडमिशन देने के निर्णय का विराेध शुरू हाे गया है। एसएफआई एचपीयू यूनिट ने मांगों को लेकर साेमवार काे डीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
धरने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्रा नेत्री रीना नेगी ने कहा की विश्वविद्यालय मेरिट बेस्ड एंट्री के द्वारा उन छात्रों को हायर एजुकेशन से दूर करने का प्रयास कर रहा है, जो एकेडमिक सुविधा ना होने के कारण कम मेरिट अर्जित करते हैं। अगर विश्वविद्यालय में प्रवेश का माध्यम मैरिट बेस हुआ तो वह हायर एजुकेशन से दूर हो जाएंगे।
एनएसयूआई की मांग, पीजी में एडमिशन के लिए हो एंट्रेंस
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने पीजी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट करवाने की मांग की है। विश्वविद्यालय इकाई ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा और उस ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की कि विश्वविद्यालय में पीजी कोर्सों के लिए एंट्रेंस पेपर होना चाहिए।
कैंपस अध्यक्ष प्रवीण मिन्हास का कहना है कि विश्वविद्यालय ने पहले ही एंट्रेंस के लिए नोटिफिकेशन निकाली थी और उसके तहत ही छात्रों ने हजारों रुपए की फीस देकर आवेदन किया था। जबकि अब विश्वविद्यालय छात्रों से फीस वसूलने के उपरांत विश्वविद्यालय में पीजी कोर्सों के लिए एंट्रेंस लेने से मना कर दिया है। एनएसयूआई मांग की है कि छात्रों के एंट्रेंस करवाए जाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment