header ads

बीएड में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसेलिंग का रजिस्ट्रेशन आज से, पसंद के कॉलेज चयन का मिलेगा विकल्प

संचालित बीएड कॉलेजों में नामांकन पूर्व ऑनलाइन काउंसेलिंग को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। इसे लेकर नोडल विश्वविद्यालय एलएनएमयू, दरभंगा तीन चरणों में काउंसेलिंग प्रक्रिया पूरी कराएगा। तीन ऑनलाइन काउंसेलिंग के बाद चौथी ऑनस्पॉट होगी। इसमें अभ्यर्थियों को एलएनएमयू पहुंचना होगा।

पहले चरण की काउंसेलिंग 17 अक्टूबर तक हाेगी। इसके लिए 21 को कॉलेज एलॉट हाेगा। 21 से 31 तक स्टूडेंट्स प्रोविजनल नामांकन लेंगे। 3 हजार रुपए जमा कर नामांकन सुनिश्चित कराना होगा। यह राशि अंतिम रूप से नामांकन के वक्त कुल फीस में से कम कर दी जाएगी।

3 नवंबर को फाइनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी। 9 से 12 नवंबर व 23 से 25 नवंबर तक चयनित विवि के काउंटरों पर प्रमाणपत्रों की जांच होगी। 28 नवंबर को पहले चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। दूसरा चरण एक से 14 दिसंबर व तीसरा 16 से 24 दिसंबर तक होगा। 25 दिसंबर से एलएनएमयू में ऑनस्पॉट काउंसिलिंग होगी। 31 दिसंबर को अंतिम दौर का नामांकन होगा। जनवरी 2021 से कक्षाएं शुरू होंगी।

बीलिस में नामांकन के लिए आज से आवेदन

बीआरएबीयू के बीलिस कोर्स में नामांकन के लिए बुधवार से आवेदन शुरू होगा। कोर्स के निदेशक प्रो. शिवानंद ने बताया कि 1 नवंबर को नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। सेंट्रल लाइब्रेरी को केंद्र बनाया गया है। ग्रेजुएशन में 45 फीसदी से अधिक अंक वाले किसी भी संकाय के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

वोकेशनल की खाली सीटों पर 12 तक होगा स्पॉट एडमिशन

मुजफ्फरपुर. बीआरए बिहार विवि के कॉलेजों में संचालित होने वाले वोकेशनल कोर्सों में अब स्पॉट नामांकन होगा। यानी छात्र सीधे जाकर इन कोर्स में नामांकन करा सकते हैं। इन कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स की 60 फीसदी से अधिक सीटें खाली रहने की स्थिति में विवि की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है।

यह आदेश पीजी गणित विभाग के तहत संचालित होने वाले एमसीए कोर्स के लिए भी जारी किया गया है। सीसीडीसी डॉ. अमिता शर्मा ने बताया कि वोकेशनल कोर्सों में बाकी सीटों पर 12 अक्टूबर तक छात्र-छात्राएं नामांकन ले सकते हैं। वही इसकी रिपोर्ट कार्यालय में 15 तक हर हाल में जमा करनी है। दो-तीन कॉलेजों में बीसीए और बीबीए कोर्स को छोड़ कर बाकी कोर्सों में नामांकन काफी कम हुआ है।

इधर, ऑनलाइन मोड में ऑप्शन नहीं शो करने से कॉमर्स का परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी : मुजफ्फरपुर | टीडीसी पार्ट थर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए भरे जाने वाले ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म में त्रुटि की शिकायत छात्रों ने की है।

इसको लेकर एआईडीएसओ के प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। कहा कि कॉमर्स संकाय से चार विषयों में ऑनर्स की पढ़ाई होती है जबकि परीक्षा फॉर्म के ऑनलाइन पोर्टल पर एक मात्र अकाउंट ऑनर्स का विकल्प दिया गया है। जिससे सैकडों छात्र फॉर्म भरने से वंचित हैं।

छात्र हित में अविलंब सुधार किया जाए व किसी भी प्रकार के आवेदन को जमा करने पर उसकी प्राप्ति रसीद देने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में एआईडीएसओ के बिहार राज्य सचिव विजय कुमार, जिला सहसचिव, राजन कुमार, निशांत, आदित्य शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Registration of online counseling for enrollment in B.Ed from today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget