हिमाचल में फर्जी सेना अफसर और जवान बनकर सस्ती गाड़ियां बेचने सहित अन्य ऑफर दिया जा रहा है। इसके जाल में कई लोग अपनी गाढ़ी कमाई गंवा चुके हैं। इसके चलते साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को ऐसे झांसे में न आने को कहा गया है।
हाल ही में चंबा में एक व्यक्ति को भी सेना का अधिकारी बनकर ठगा गया। एक शातिर ने सोशल मीडिया पर 50,000 रुपए में एचपी 38 बी 7003 ऑल्टो कार 2010 मॉडल बेचने का झांसा पीड़ित को दिया।
शातिर ने इसके लिए सेना का पहचान पत्र और कैंटीन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की तस्वीरें भेजकर पीड़ित को भरोसे में लिया और इस तरह उससे ठगी कर ली।
डीआईजी क्राइम विमल गुप्ता ने कहा है कि सेना में सेवारत जवानों या अफसरों के नाम से कई ऑनलाइन साइटों के माध्यम से ठगी की जा रही है। राज्य में इस तरह की ठगी करने का प्रचलन सोशल मीडिया पर तेजी से चल रहा है। लोगों को इससे सावधान रहने की जरूरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment