कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने कहा कि कांग्रेस पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान का झूठा आरोप लगाते हुए भाजपा झूठे-झूठे नारों को गढ़ते हुए दलितों को ठगती है। उन्होंने कांग्रेस को दलित हितैषी बताते हुए हाथरस की घटना पर क्षोभ जताया।
कहा- जैसे शहीद ए आजम के शरीर को उनके परिवार को सौंपे बगैर जला दिया गया था, वैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार ने दुष्कर्म के बाद हत्या की गई कन्या के शरीर को परिवार को नहीं सौंपा। भाजपा दलितों का अपमान करती रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी कल-कारखाने या विकास कार्य हुए हैं वो कांग्रेस की ही देन है। प्रेस कांफ्रेंस में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी, विधायक राजेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश भी थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment