header ads

कई बूथों पर ईवीएम में खराबी के कारण देर से मतदान शुरू

प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव बुधवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान केन्द्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदान को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर था।
जिला व पुलिस प्रशासन नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों में भारी संख्या में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किया था। बुधवार सुबह 7 बजे से 118 बूथों पर मतदान आरंभ हुआ।

कई जगहों पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण देर से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र संख्या 303 में 45 मिनट, उ मध्य विद्यालय मननपुर बाजार में लगभग 1घण्टे, नगरदार के बूथ संख्या 301 में 40 मिनट, बूथ संख्या 262 उ. माध्यमिक विद्यालय घोषीकुन्डी में डेढ़ घंटे, बूथ संख्या 254 उ. मध्य विद्यालय गोड्डी में लगभग 1 घंटे, बूथ संख्या 323 सहित अन्य मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आई।

मतदाताओं को ग्लव्स, स्वास्थ्य परीक्षण तथा हैंड सेनेटाइज कराने के बाद मतदान करने के लिए अंदर भेजा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सटे गांव में बूथ बनाया गया।
एएसपी अभियान अमृतेश कुमार, सीओ सदानंद वर्णवाल, बीडीओ मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष वैभव कुमार प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। एएसपी अभियान अमृतेश कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुंदर बूथ संख्या 331 के साथ साथ अन्य दर्जनों मतदान केंद्रों पर लोगों को मास्क प्रयोग करने का निर्देश दिया। कुंदर हाॅल्ट के आस पास नक्सली क्षेत्रों में घूम घूम कर ऑपरेशन चलाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Voting started late due to EVM malfunction at many booths


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget