header ads

डेंटल काॅलेज में शुरू हुई लाइब्रेरी, अब ऑनलाइन भी पढ़ सकेंगे, स्टूडेंट्स ऑनलाइन ही अपने माेबाइल पर लाइब्रेरी काे खाेलकर पासवर्ड डालेंगे

डेंटल कॉलेज शिमला में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को अब कालेज एग्जाम या किसी कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी के लिए ना ताे बाजार से महंगी किताबाें काे खरीदने की जरूरत है और ना ही इसके लिए किसी अन्य लाइब्रेरी में जाना पड़ेगा। डेंटल कालेज प्रशासन ने कालेज में ही लाइब्रेरी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि यह लाइब्रेरी ऑनलाइन भी कर दी गई है।
वहीं अगर छात्र लाइब्रेरी ना भी आना चाहें ताे वह घर से ही ऑनलाइन यहां पर पड़े जर्नल्स और किताबाें काे पढ़ सकते हैं। कालेज प्रशासन ने इसके लिए एक पासवर्ड बनाया है। जाे स्टूडेंट्स काे दे दिया गया है। स्टूडेंट्स ऑनलाइन ही अपने माेबाइल पर लाइब्रेरी काे खाेलकर पासवर्ड डालेंगे।

जिसके बाद वह अपने इंट्रस्ट के अनुसार किताबाें काे पढ़ सकेंगे। इससे वह घर बैठे भी एग्जाम की तैयारी कर सकेंगे। हालांकि इससे पहले भी यहां पर लाइब्रेरी थी मगर यहां पर स्टाॅफ की किल्लत के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका था।

1300 जर्नल्स, 900 किताबें है लाइब्रेरी में

कॉलेज में पीजी शुरू होने के बाद लाइब्रेरी की काफी जरूरत थी। ऐसे में प्रशासन ने इसे शुरू करने का निर्णय लिया। अब यहां पर 1300 जर्नल्स हैं। इसके अलावा 900 पुस्तकें 88 प्रिंट जर्नल्स उपलब्ध है। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए लाइब्रेरी पूरी तरह ऑनलाइन है और सभी जर्नल्स ऑनलाइन भी स्टूडेंट्स पढ़ सकते है।

इसके लिए इन्हें पासवर्ड दिया गया है, जिससे छात्र अपनी जरूरत के हिसाब से घर बैठे ही अपने मोबाइल पर बुक्स व जर्नल्स पढ़ सकते हैं। इससे जहां उनका समय बचेगा वहीं काेराेना के दाैरान वह घर से भी इसकी सुविधा ले सकेंगे। स्टूडेंट्स के अलावा यहां के प्राेफेसराें काे भी लाइब्रेरी खुलने से काफी सुविधा मिलेगी।

500 से ज्यादा छात्राें और टीचराें काे मिलेगा फायदा डेंटल कालेज में लाइब्रेरी के ऑनलाइन हाेने से 500 के करीब स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर काे सुविधा मिलेगी। यहां पर 300 के करीब बीडीएस की सीटें हैं, इसके अलावा 100 के करीब पीजी की सीटें भी हैं।

वहीं प्राेफेसर और अन्य स्टाफ मेंबर भी इस लाइब्रेरी की फायदा उठा सकेंगे। वह घर बैठे अपने माेबाइल पर ही लाइब्रेरी की सभी किताबें पढ़ सकेंगे। इससे काेराेना के समय में उन्हें लाइब्रेरी पहुंचने की भी जरूरत नहीं रहेगी।

^डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से कॉलेज में लाइब्रेरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसकी खास बात है कि इस लाइब्रेरी के रखे जर्नल्स और किताबाें काे स्टूडेंट्स ऑनलाइन भी घर बैठे पढ़ सकेंगे। इसके लिए उन्हाेंने पासवर्ड भी दिए गए हैं। माेबाइल पर वह पासवर्ड डालकर घर बैठे इन्हें पढ़ सकेंगे। इससे यहां पर छात्राें के साथ-साथ अध्यापकाें काे भी काफी फायदा मिलेगा।
डाॅ. आशु गुप्ता, प्रधानाचार्य डेंटल कालेज शिमला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Library started in dental college, now you will be able to read online, students will enter the password on their own website online


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget