header ads

कोचिंग पढ़ने जा रही नाबालिग के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, लहूलुहान स्थिति में सरेह में छोड़ा, पीड़ित की स्थिति गंभीर

सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में काेचिंग पढ़ने जा रही 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने हथियार के बल पर गैंगरेप किया। लहूलुहान स्थिति में सरेह में पीड़िता को छोड़कर दाेनाें आराेपी भाग निकाले। सरेह में दर्द से कराह रही पीड़िता को परिजनों ने घर पर लाया, जहां मुखिया पुत्र ने पीड़िता को शादी कराने के नाम पर दो दिनों तक गांव में रोके रखा और पुलिस को भनक तक नहीं लगने दिया।

दो दिन बाद भरी पंचायत में मुखिया पुत्र मो. जिलानी ने शादी कराने की बात से इनकार कर दिया। लगातार तीन दिनों से रक्तस्त्राव से पीड़ित नाबालिग की हालत गंभीर होते देख परिजनों ने रविवार की सुबह लोगों से छुपते-छुपाते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पीड़िता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

भाई के साथ कोचिंग पढ़ने मदरसा गई थी पीड़िता

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि गुरुवार की शाम उसकी बेटी अपने छोटे भाई के साथ कोचिंग पढ़ने के लिए मदरसा गई थी। पढ़ने जाने के क्रम में दो युवक मो. जुबैर एवं मो. नौशाद ने हथियार के बल पर जबरन उसका मुंह बंद कर दिया। इसी बीच दोनों आरोपियों ने लड़की को गांव के सरेह में ले जाकर दुष्कर्म किया।

परिजन सरेह में गए तो लहूलुहान स्थिति में जमीन पर पड़ी थी पीड़िता

पीड़िता के भाई से जानकारी मिलने के बाद परिजन सरेह की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान पीड़िता लहूलुहान स्थिति में जमीन पर पड़ी थी। घटना की जानकारी गांव के मुखिया पुत्र मो. जिलानी को दी। इस दौरान मुखिया पुत्र द्वारा आरोपी से पीड़िता लड़की की शादी कराने का आश्वासन दिया। इस कारण परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।

मुखिया के बेटे पर शादी कराने के नाम पर दो दिन रोकने का आरोप

पीड़िता के पिता ने बताया कि मुखिया पुत्र द्वारा घटना के दिन आरोपी के साथ पीड़िता की शादी कराने का आश्वासन दिया था। इसको लेकर शुक्रवार को गांव में पंचायत होने वाली थी। लेकिन, शुक्रवार को पंचायत के दौरान मुखिया पुत्र शादी कराने की बात से मुकर गया। जब हमलोग पुलिस का सहारा लेने के लिए गांव से निकल रहे थे, तो मुखिया पुत्र ने घटना की सूचना पुलिस काे नहीं देने की बात कही।

तबीयत बिगड़ने पर छुपकर अस्पताल पहुंचे परिजन

घटना के बाद से ही लगातार रक्तस्राव हो रहा था। लेकिन, मुखिया पुत्र हमलोगों को रोक रखा था। इस कारण हमलोग इलाज के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे। रविवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर गांव के लोगों से छुपकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचे।

  • मेरी नजरों में दुष्कर्म का मामला नहीं लगता है। बात शादी की चल रही थी। पंचायती भी हुई थी। फिर भी यदि दुष्कर्म की बात सामने आती है, तो घटना में जो दोषी होंगे, उन्हें कठोर-से-कठोर सजा मिलनी चाहिए।

जिलानी राइन, मुखिया पुत्र, बिशनुपर आधार पंचायत

  • घटना की जानकारी मिली है। पीड़िता के परिजनों से भी बातचीत की गई है। मामले को लेकर पुलिस पीड़िता के गांव में जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की है। हालांकि पीड़िता के परिजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल दुष्कर्म का आरोपी व मुखिया पुत्र फरार है।

गौरीशंकर बैठा, थानाध्यक्ष



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि बेटी अपने छोटे भाई के साथ कोचिंग पढ़ने मदरसा गई थी।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget