प्रदेश में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। मुख्य सचिव आरपी मंडल ने माना कि जब तक कोरोना की वैक्सीन इजाद नहीं हो जाती तब तक मास्क ही सबसे अच्छा विकल्प है। मंडल कोविड से बचाव के लिए जन-जागरूकता लाने वर्कप्लान भी बनवा रहे हैं। इसे राज्य के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। मंडल ने मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने, आपस में दो गज की दूरी और हाथों की नियमित सफाई को पूरे राज्य में अनिवार्य करने कहा है। उनका मानना है कि जब तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती है, तब तक यही तीनों उपाय प्रभावी हैं।
सावर्जनिक जगहों पर मास्क और सोशल डिस्टेसिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। सभी नगरीय निकायों में इस व्यवस्था को लागू करेंगे। आगामी तीन महीनों में पड़ने वाले विभिन्न त्यौहारों को देखते हुए इसका पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। सोमवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और कोविड से बचाव के लिए आईईसी कार्य योजना की समीक्षा की। साथ ही समस्त विभाग प्रमुखों से कहा है कि विभागों द्वारा संचालित किए जा रहे समस्त संस्थाओं में मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग-हेंड सेनेटाइजेशन को अनिवार्य रूप से लागू कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समय-समय पर शासकीय कार्यालयों में मास्क-सोशल डिस्सिंटेंग-हेंड सेनेटाइजेशन के व्यवहार का निरीक्षण करने कहा।
बस्तर-सरगुजा के दस-दस गांवों में विशेष अभियान
सुपोषण अभियान के प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडल ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में कुपोषण की दर में कमी लाने 15 वर्ष की बालिकाओं सहित गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के बच्चों को लक्ष्य बनाकर कार्य करना होगा। विशेष रूप से बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में 10-10 गांवों का चिह्नांकन करने और वहां कुपोषण मुक्ति के लिए सभी विभाग कार्ययोजना बनाए। बैठक में एसीएस हेल्थ रेणु पिल्ले, सचिव महिला एवं बाल विकास आर. प्रसन्ना, जीएडी सचिव डीडी सिंह, मिशन संचालक एनआरएचएम डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं अधिकारी भी शामिल थे।
यहां मास्क जरूरी
जहां लोगों का आना-जाना अधिक होता है। जैसे हाटबाजार, राशन की दुकान व अस्पताल शासकीय कार्यालय, शराब की दुकान, पेट्रोल पम्प।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment